फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu Statement on Arvind Kejriwal Apology and Bhagwant Mann Resign

अरविंद केजरीवाल बुजदिल हैं, उन्होंने पंजाबियों से विश्वासघात किया है: नवजोत सिद्धू

Sat, 17 Mar 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu Statement on Arvind Kejriwal Apology and Bhagwant Mann Resign
नवजोत सिद्धू
अरविंद केजरीवाल के माफीनामे और भगवंत मान के इस्तीफे के बाद मंत्री नवजोत सिद्धू ने तीखा हमला बोला और तंज कसते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। नवजोत सिद्धू का कहना है कि अरविंद केजरीवाल बुजदिल हैं। ड्रग रैकेट मामले में केजरीवाल का मजीठिया से माफी मांगना बुजदिली है और बुजदिली की सजा मौत है।
विज्ञापन


नवजोत सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल ने ड्रग माफिया के आगे घुटने टेके हैं। पंजाब की जनता के साथ धोखा किया हैं। केजरीवाल ने अपनी निजी स्वार्थ के लिए जनता के साथ विश्वासघात किया है और प्रजा का विश्वास खोया है। देश की जनता के लिए इससे बड़ा धोखा कोई और हो ही नहीं सकता।  
विज्ञापन


नवजोत सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल ने माफी मांगकर खुद पार्टी को दोफाड़ किया है। पंजाब में आप आदमी पार्टी का कत्ल किया है। पंजाबियों से खिलवाड़ किया है, मैं तो ये सोच रहा हूं कि उनके अपने साथी उन्हें लीडर मानते भी हैं या नहीं। वे साथियों को कुछ समझते ही नहीं, तभी तो कदम उठाने से पहले सलाह तक नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजोत सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना उनका निजी फैसला है, पर इससे जाहिर होता है कि केजरीवाल के माफीनामे से सभी को कितनी ठेस पहुंची है। पार्टी का संयोजक और एक मुख्यमंत्री होने के नाते अरविंद केजरीवाल को ऐसा करना शोभा नहीं देता।

केजरीवाल की माफी के बाद AAP में मचा घमासान

Navjot Sidhu Statement on Arvind Kejriwal Apology and Bhagwant Mann Resign
आप सांसद भगवंत मान
अरविंद केजरीवाल ने मजीठिया से माफी क्या मांगी, आम आदमी पार्टी में मच गया घमासान और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे गए भगवंत मान।

आज सवेरे अपने फेसबुक पेज पर भगवंत मान ने एक पोस्ट डालते हुए पंजाब आप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि मैं पंजाब आप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा है, लेकिन एक आम आदमी होने के नाते पंजाब में भ्रष्टाचार और ड्रग माफिया के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।

वहीं, भगवंत मान के इस कदम से पंजाब की राजनीति में खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी में भी हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई अचानक हुए इस इस्तीफे को लेकर स्तब्ध है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान मजीठिया से माफी मांगे जाने से नाराज हैं। इसी के चलते उन्होंने पद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed