फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   navjot sidhu meets arvind kejriwal at his residence, may join aap on 15 august

नवजोत सिद्धू से जुड़ा नया सच आया सामने, राजनीति में मची हलचल

Mon, 15 Aug 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Aug 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
navjot sidhu meets arvind kejriwal at his residence, may join aap on 15 august
d
15 अगस्त को नवजोत सिद्धू के 'आप' में जाने को लेकर चर्चाओं का दौर गरम है, वहीं सिद्धू से जुड़ा नया चौंकाने वाला सच सामने आया है। इसके बारे में जानते ही राजनीति में हलचल मच गई।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के नेशनल कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान डिनर टेबल पर दोनों के बीच खुलकर बातचीत हुई।
विज्ञापन


चर्चा है कि सिद्धू 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर सकते हैं। ऐसे में इस मुलाकात को उसी मामले को लेकर बताया जा रहा है और अगर सिद्धू आप में शामिल हो जाते हैं तो पार्टी उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की घोषणा स्वयं केजरीवाल करेंगे। यही नहीं सिद्धू की पत्नी नवजोत सिद्धू के भी आप में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सिद्धू के मुद्दे पर जल्द रुख स्पष्ट करेगी आम आदमी पार्टी

navjot sidhu meets arvind kejriwal at his residence, may join aap on 15 august
नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं को बल देते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही एक उचित मंच से भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू पर अपना रुख स्पष्ट करेगी।

इस्तीफा देने के बाद सिद्धू ने पहली प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वह जल्द अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे। तभी से यह चर्चा है कि सिद्धू आप में शामिल होंगे। हालांकि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सिद्धू के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं, लेकिन उन्होंने उस पर ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उनका कहना है कि यदि वे आते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन उनका आधार सिर्फ अमृतसर तक ही सीमित है।

उधर, पंजाब चुनाव के प्रभारी संजय सिंह ने भी नवजोत सिद्धू के आप में शामिल होने पर कोई स्पष्ट राय नहीं रखी, लेकिन उन्होंने कहा कि आप में शामिल होने का फैसला स्वयं सिद्धू को करना है। संजय सिंह ने कहा कि जब उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था तो आप ने उनके फैसले का स्वागत किया। अब आप में शामिल होने का निर्णय उन्हें लेना है।

कांग्रेस ने भी की थी सिफारिश, पर सिद्धू आप ज्वॉइन करेंगे

navjot sidhu meets arvind kejriwal at his residence, may join aap on 15 august
नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर जा सकते हैं आम आदमी पार्टी में।
राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर हलचल मचाने वाले नवजोत सिद्धू की अगली रणनीति क्या है, इसे लेकर पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा खुलासा किया। नवजोत कौर सिद्धू ने बताया कि उनके पति नवजोत आम आदमी पार्टी में जाने का मन बना चुके हैं और अगले हफ्ते इसका ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने भी उन्हें पार्टी ज्वॉइन करने की सिफारिश की थी, लेकिन वे कांग्रेस में नहीं जाएंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल में कोई फर्क नहीं है। दोनों भ्रष्ट हैं और दोनों के ही राज में पंजाब में भ्रष्टाचार ने पैर पसारे हैं। सिद्धू ने कहा कि वे दोनों आत्मसम्मान रखने वाले लोग हैं। वे पंजाब में खुशहाली लाना चाहते हैं, न कि क्राइम और भ्रष्टाचार। ऐसे में अगर नवजोत आम आदमी पार्टी में शामिल होते हैं तो ये बादल परिवार के मुंह पर तमाचा होगा, वहीं नवजोत के आने से आप का पंजाब में रुतबा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed