फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national kabaddi player preeti filed case against father

पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंची नेशनल प्लेयर और दर्ज हो गया केस बोली...

Thu, 22 Feb 2018 01:11 PM IST
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 22 Feb 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
national kabaddi player preeti filed case against father
नेशनल कबड्डी प्लेयर प्रीति
नेशनल लेवल की खिलाड़ी अपने पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंच गई और केस दर्ज करा दिया। मामला जानकर पुलिसवाले भी चौंक गए। कबड्डी में देश को पदक दिलाने का सपना देखने वाली राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने पिता के खिलाफ बगावत कर केस दर्ज कराया है। जबरन शादी करवाने के खिलाफ खिलाड़ी प्रीति ने हरियाणा पुलिस को शिकायत दी। कार्रवाई न होने पर खिलाड़ी ने डीजीपी और मुख्यमंत्री तक शिकायत भेजी।
विज्ञापन


डीजीपी के आदेश पर खिलाड़ी के पिता चावल व्यापारी राजेश के खिलाफ महिला थाने में जान से मारने की धमकी और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने खिलाड़ी के पिता को पूछताछ के लिए बुलाया है। पानीपत के महावटी गांव की रहने वाली प्रीति रोहतक के झज्जर रोड स्थित वैश्य कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। फिलहाल रोहतक में ही अपने रिश्तेदार के घर रहती है। वह नेशनल कबड्डी खिलाड़ी है। प्रीति का परिवार काफी समय से करनाल की सेठी कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन


सितंबर 2017 में प्रीति को उसके पिता चावल व्यापारी राजेश जबरन रोहतक से करनाल ले गये। प्रीति का आरोप है कि उसका रिश्ता एक अधेड़ से करा दिया। विरोध करने पर परिजनों ने डरा धमकाकर कई दिनों तक घर में ही बंधक बनाकर रखा। किसी तरह से निकलकर वह रोहतक पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में प्रीति ने आरोप लगाया कि उसके पिता जबरन उसकी शादी करवाना चाहते हैं। उसके खेल और पढ़ाई को बंद करवाने का भी दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पीड़िता का कहना है कि उसे हर समय पिता से जान का खतरा रहता है। वह गुपचुप तरीके से कॉलेज और खेल प्रैक्टिस के लिए जाती है।

मुख्यमंत्री और डीजीपी ऑफिस में लगाई थी गुहार

national kabaddi player preeti filed case against father
नेशनल कबड्डी प्लेयर प्रीति
पिता की प्रताड़ना से तंग आकर खिलाड़ी ने स्थानीय पुलिस को भी शिकायत दी थी। लेकिन मामला पारिवारिक होने का बहाना बनाकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री और डीजीपी ऑफिस में शिकायत भेजकर पिता के खिलाफ कार्रवाई और खेल व पढ़ाई जारी रखने की मांग की थी। इतना ही नहीं खिलाड़ी ने महिला आयोग से भी गुहार लगाई थी। महिला थाने में 14 फरवरी डीजीपी की ओर से आदेश आया और बुधवार को केस दर्ज किया गया।

खेल से रोकने के लिए पिता ने मारी थी चोट
प्रीति का कहना है कि वह पढ़ाई और खेल के माध्यम से देश, प्रदेश और परिजनों का नाम रोशन करना चाहती है। सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी प्रीति का दावा है कि एक प्रतियोगिता के खेलने से रोकने के लिए उसके पिता ने उसके पैर में चोट मार दी थी। पढ़ाई को बहाना बनाकर खिलाड़ी परिजनों से अलग रोहतक रहकर पढ़ाई कर रही है।  
 
कबड्डी खिलाड़ी प्रीति के बयान पर उसके पिता के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। खिलाड़ी के पिता को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
- महिला एएसआई नीलम, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed