फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national award to chandigarh players on childrens day

बाल दिवस पर कशिश और आर्यन को नेशनल अवार्ड

Sun, 15 Nov 2015 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Nov 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
national award to chandigarh players on childrens day

फेंसिंस और स्केटिंग में शानदार उपलब्धियों पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सिटी ब्यूटीफुल की कशिश शर्मा और आर्यन पाल सिंह को बाल दिवस पर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। अवार्ड समारोह सेरेमनी का आयोजन दिल्ली में शनिवार को राष्ट्रपति हॉल में किया गया।

विज्ञापन


इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी पहुंचे थे। राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने पर कशिश ओर आर्यन पाल सिंह काफी उत्साहित हैं। सम्मान समारोह सेरेमनी में जानी मानी हस्तियां पहुंचीं। जिनमें केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


गौरवान्वित महसूस किया

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा कशिश तलवारबाजी की माहिर खिलाड़ी है। देश ही नहीं विदेशों में भी वह अपनी छाप छोड़ चुकी है। सम्मान में छात्रा को मेडल, सर्टिफिकेट और दस हजार रुपये दिए गए। फोन पर बातचीत में कशिश ने अमर उजाला को बताया कि बाल दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कशिश ने बताया कि मैंने शुरूआती दिनों में काफी स्ट्रगल किया। मेरे माता-पिता और कोच ने मेरी पूरी मदद की और हौसला बढ़ाया। इन्हीं की बदौलत वह इस मुकाम तक पहुंची है। कशिश ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना उसका लक्ष्य है। कशिश की मां सुनीता मिल्क कॉलोनी धनास में रहती हैं। वह हाउस वाफिस हैं और पिता धनास में ही मिठाइयों की दुकान चलाते हैं।

सम्मान समारोह में कशिश के साथ माता-पिता मौजूद थे। बातचीत में मां सुनीता ने बताया मुझे अपनी बेटी पर नाज है। वहीं कोच चरणजीत कौर का कहना है कि यह उसकी मेहतन व लगन का फल है। जिसके चलते उसे अवार्ड मिला। कशिश नेशनल स्तर पर 35 मेडल जीत चुकी हैं। जिसमें 13 स्वर्ण, 13 रजत, 9 कांस्य शामिल हैं। स्टेट लेवल पर 9 स्वर्ण, 7 रजत, 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

‘आज का दिन बड़ी खुशी लाया

स्केटिंग में शानदार कामयाबियों के कारण आर्यन पाल सिंह घुम्मन को बाल दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए आर्यन पाल सिंह ने बताया कि आज का दिन उसके लिए बड़ी खुशी लाया है।


सेंट जेवियर्स स्कूल पंचकूला में 9वीं के छात्र आर्यन ने बताया कि इस अवॉर्ड के पीछे मेरे कोच चंद्र सिंघल व माता-पिता का बड़ा योगदान है।

बातचीत में इन्होंने बताया कि मेरा मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्केटिंग में मेडल जीतना है। साथ ही भविष्य में एयरफोर्स ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना है। आर्यन पाल सिंह अब तक स्टेट और नेशनल लेवल पर 180 गोल्ड, 50 सिल्वर, 30 ब्रांज जीत चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed