{"_id":"5b7908d242c792463c04f818","slug":"narseeram-cobbler-will-get-new-workspace-by-anand-mahindra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जख्मी जूतों के डॉक्टर' को मिला नया 'अस्पताल', आनंद महिंद्रा ने भेजा खास गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जख्मी जूतों के डॉक्टर' को मिला नया 'अस्पताल', आनंद महिंद्रा ने भेजा खास गिफ्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद में जूतों के डॉक्टर के नाम से मशहूर नरसी को अपना अस्पताल भवन मिल गया है। महिंद्रा एडं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सभी व्यवस्थाओं से लैस एक फोल्डिंग शॉप भेजी है। इस शॉप में नरसी ने शनिवार से काम शुरू कर दिया है। अपनी नई शॉप में पहले दिन काम करके नरसी काफी खुश थे। उनका कहना है कि इससे उनकी आमदनी बढ़ जाएगी। नरसी शहर के पटियाला चौक पर जख्मी जूतों का इलाज करते हैं।
बता दें कि पिछले दिनों उनकी दुकान पर लगे बैनर को देखकर महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नरसी से आईटी के विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने को कहा था। इसके बाद उन्होंने स्पेशल जूतों का अस्पताल बनवाने के लिए ट्वीट किया था। इसके बाद से लोगों की नजर नरसी को महिंद्रा ग्रुप की तरफ से मिलने वाले अस्पताल पर थी। अब नरसी का यह सपना पूरा हो गया है। नरसी ने महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन का धन्यवाद किया है। नरसी ने महिंद्रा के चेयरमैन से अपने बेटे को कंपनी में नौकरी देने और मकान बनवाने की भी गुहार लगाई है। इस पर महिंद्रा की ओर से उन्हें आश्वासन मिला है।

फोल्डिंग शॉप में हैं सभी तरह की सुविधाएं
पहले दिन अपने अस्पताल में बैठे नरसी
जख्मी जूतों के डॉक्टर नरसी के लिए महिंद्रा ग्रुप ने मुंबई के स्टूडियो कैंप में शॉप का निर्माण करवाया। अस्पताल में नरसी समेत चार लोगों के बैठने और जूते रखने की जगह है। अस्पताल फुल फोल्डिंग है। इसके अंदर दो बेंच, एक कनोपी के साथ जूते, चप्पल रखने के लिए रैक की सुविधा है। अस्पताल के बाहर कनोपी लगाकर नरसी जूतों का आसानी से इलाज कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त नरसी को अस्पताल में जूतों के इलाज से लेकर एडमिट करने तक की सुविधाएं दी गई हैं। जूतों के डॉ. नरसी ने कहा कि इस शॉप से उनके काम को अलग पहचान मिलेगी। अब वह बरसात, गर्मी और सर्दी में आसानी से बिना किसी परवाह के अपना काम कर सकेंगे।