फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narendra Modi Sirsa Rally full Based in Dera Sacha Sauda

प्रधानमंत्री मोदी का ये कैसा सिरसा डेरा प्रेम?

Sun, 12 Oct 2014 09:12 AM IST
चेतन सिंह/अमर उजाला, सिरसा
चेतन सिंह/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 12 Oct 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Sirsa Rally full Based in Dera Sacha Sauda

राजनीति की बिसात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरसा रैली में डेरा सच्चा सौदा की तारीफों के पुल बांधे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिरसा रैली डेरे के नाम से शुरू होकर डेरे के नाम पर ही खत्म हुई।

विज्ञापन


रैली में मोदी ने हर तरह से लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश की। उन्होंने डेरे की तारीफ करते हुए उनके सफाई अभियान को सराहा। अमर उजाला ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेरा को रिझाने के लिए सफाई अभियान की बात कर सकते हैं।
विज्ञापन


डेरा का वोट बैंक पूरे हरियाणा के साथ-साथ पंजाब की राजनीति में काफी अहम भूमिका निभाता है। मोदी सफाई अभियान के लिए और उनके सेवा कार्यों की जमकर तारीफ की। ऐसे में सामाजिक मुद्दों के बहाने अब राजनीति की बिसात बिछ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नमन, फिर सफाई की बात

Narendra Modi Sirsa Rally full Based in Dera Sacha Sauda

मोदी ने भाषण की शुरुआत में डेरा सच्चा सौदा को प्रणाम किया और भाषण के अंत में कहा कि डेरे के भक्त सफाई जबरदस्त करते हैं उनके कार्यों को उन्होंने कई बार देखा है।

रैली के शुरू में प्रदेश के भाजपा के नेता प्रोफेसर गणेशीलाल ने भी आज राजनीतिक मंच पर खड़े होकर डेरे का ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारा लगाया। रैली के अंत में नीचे मौजूद संगत ने भी यह नारा लगाया।

वहीं कुछ दिन पहले पांच अक्तूबर को डेरा सच्चा सौदा की तरफ से प्र्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। प्रेस कांफ्रेंस में डेरा प्रमुख ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी।
 
कई दिनों से जारी है मिलने का दौर
मोदी की रैली से पहले भाजपा के बड़े नेताओं का डेरा प्रमुख से मिलने का दौर जारी था। सबसे पहले भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और फिर सुषमा स्वराज ने भी डेरा मुखी से मुलाकात की।

जींद और सिरसा में मोदी ने खेला इमोशनल कार्ड

Narendra Modi Sirsa Rally full Based in Dera Sacha Sauda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जींद और सिरसा में आयोजित भाजपा की रैलियों में इमोशनल कार्ड खेला। जींद में जहां उन्होंने लोगों को कंडेला कांड की याद दिलाई, वहीं सिरसा में डबवाली अग्निकांड को कुरेदा। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के लाखों श्रद्धालुओं को अपने पक्ष में करने के लिए मंच से डेरे के सफाई अभियान की जमकर तारीफ की।

डेरे और भाजपा की इन दिनों बढ़ रही नजदीकियों का इस बात से भी पता चलता है कि सिरसा में जब मंच से मोदी ने डेरे की तारीफों के पुल बांधे तो भीड़ से ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का जोरदार नारा लगा। जींद में उन्होंने सभी खाप प्रतिनिधियों को नमन करके उन्हें अपने पक्ष में करने का प्रयास किया।

बिना कांच के ऐनक ने बनाया लोगों को अंधा

Narendra Modi Sirsa Rally full Based in Dera Sacha Sauda

धर्मस्थल पांडु पिंडारा की धरती पर भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर इनेलो रहा। मोदी ने इनेलो का नाम लिए बगैर कहा कि बिना कांच के ऐनक ने हरियाणा की जनता को अंधा बना दिया है। जिस पार्टी की लोगों की जमीन पर कब्जा करने की फितरत रही है वह सत्ता में आने के सपने देख रही है।

हरियाणा की जनता ने गुंडागर्दी से छुटकारा पाने के लिए भाजपा की तरफ रुख कर लिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार के काल में किसानों पर कंडेला में गोलियां बरसवाने को प्रदेश की जनता भूला नहीं पाएगी।

प्रदेश को लूटने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। गौरतलब है कि बिजली बिल माफी के लिए इनेलो की सरकार के समय में किसानों ने जींद के कंडेला में आंदोलन किया था, जिसमें कई किसानों की मौत हो गई थी।

किसानों को बंगला नहीं पानी चाहिए
कृषि प्रधान राज्य में मोदी ने किसानों को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान बंगला, गाड़ी की इच्छा नहीं करता बल्कि बिजली और पानी की मांग कर रहा है। अगर हरियाणा के किसानों को बिजली व पानी मिल जाए तो खेतों में सोना उगा सकता है।

भ्रूण हत्या में हरियाणा आगे

Narendra Modi Sirsa Rally full Based in Dera Sacha Sauda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। हरियाणा में 1000 लड़कों के पीछे 875 लड़कियां ही जन्म ले रही हैं।

यह प्रकृति का कारण नहीं, बल्कि इसका कारण भ्रूण हत्या है। देश के 15 जिलों का लिंगानुपात सबसे कम है। देश के इन 15 जिलों में से 9 जिले अकेले हरियाणा के हैं।
 
सभी सर्वे में भाजपा नंबर वन
उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जितने भी सर्वे और विश्लेषण हुए, उसमें किसी ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। किसी ने कहा कि प्रदेश में त्रिशंकु सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि पर एक बात साफ हुई कि सभी ने इस बात को जरूर कहा कि भाजपा नंबर वन पर आएगी। उन्होंने कहा कि जनता को तय करना है कि प्रदेश में भाजपा नंबर एक पार्टी बने।

जोड़तोड़ की सरकार का डर

Narendra Modi Sirsa Rally full Based in Dera Sacha Sauda

सिरसा में मोदी ने कहा कि अगर हरियाणा का विकास करना है तो जनता को प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि भोजन के समय भोजन ही संतोष देता है।

पूर्ण बहुमत वाली सरकार ही संतोष देती है, टुकडे़-टुकडे़ जोड़कर बनाई गई सरकार से काम नहीं चलता। उन्होंने कहा कि गठबंधन दिखावे की कुश्ती होती है। पर्दे के पीछे दोस्ती करते हैं, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ वालों की तरह नूरा कु श्ती होती है।

दोनों राजनीतिक दल आपस में तय कर लेते हैं कि पांच साल वह राज करेगा और पांच साल दूसरा राज करेगा। पांच साल एक माल खाएगा और दूसरा गाली देगा और पांच साल दूसरा माल खाएगा और पहले वाला गाली देगा। यानी दोनों का कारोबार चलता रहेगा।

एक बार गले लगाकर देखो ब्याज समेत चुकता कर दूंगा

Narendra Modi Sirsa Rally full Based in Dera Sacha Sauda

जनता से आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक बार भाजपा को गले लगाकर देखों, उसे ब्याज समेत चुकता कर दूंगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाएगी और हर सर्वें मे भाजपा नंबर वन पर आ रही है। हरियाणा में भाजपा की जीत की राह जींद से होकर निकलेगी।

उन्होंने कहा कि रैली में की भीड़ ने यह तय कर दिया कि आने वाला समय भाजपा का है। 25 साल से हरियाणा पर इनेलो व कांग्रेस शासन कर रही है। दोनों ही चोर-चोर मसौरे भाई हैं। परिवारवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति से छुटकारा पाने के लिए जनता ने हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

केंद्र में भाजपा की सरकार ने मेक इंडिया का नारा दिया है। अमेरिका, जापान व चीन ने भारत में निवेश करने के लिए कहा है। निवेश बढ़ने के साथ ही देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुल जाएंगे। हरियाणा में कांग्रेस सरकार के दस साल के शासन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा में विकास ठप पड़ गया है।

पहले हरियाणा के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ता था, लेकिन अब युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के चलते दूसरे राज्यों की तरफ रुख करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed