{"_id":"264c523ad2d552b05f070aebf5414e8b","slug":"narendra-modi-rallys-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली प्रत्याशियों को 'भारी' पड़ेगी मोदी की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली प्रत्याशियों को 'भारी' पड़ेगी मोदी की रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बठिंडा और लुधियाना में रैलियों पर होने वाला खर्च वहां से चुनाव लड़ रहे शिअद प्रत्याशियों पर पड़ेगा। पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीत सिंह गुलाटी के अनुसार, नरेंद्र मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं, शिअद के नहीं।
विज्ञापन
इसलिए बठिंडा व लुधियाना में होने वाली उनकी रैलियां जिन शिअद उम्मीदवारों के पक्ष में होंगी या जो प्रत्याशी इनमें शामिल होंगे, उन सभी में इनका खर्चा बराबर बांट दिया जाएगा। मोदी 25 अप्रैल को पंजाब में जो पांच रैलियां करने जा रहे हैं, उनमें से बठिंडा व लुधियाना की जनसभाएं शिअद प्रत्याशियों के समर्थन में होंगी।
विज्ञापन
बीच का रास्ता निकालने पर विचार-विमर्श
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की 25 अप्रैल को पंजाब में होने वाली रैलियों का खर्च उम्मीदवारों पर पड़ने से बचाने के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन ने बीच का रास्ता निकालने पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इस बात पर विचार किया जा रहा है कि इन रैलियों में न तो उम्मीदवार उपस्थित रहें और न ही उनके प्रचार से संबंधित सामग्री वहां प्रदर्शित की जाए। इससे उम्मीदवारों पर खर्च नहीं पड़ेगा।