फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi rally in chandigarh

मोदी ने रैली में न बंसल को बख्शा न राहुल को

Sat, 29 Mar 2014 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Mar 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in chandigarh

प्रधानमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में चंडीगढ़ से भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर के समर्थन में आयोजित भारत विजय रैली के दौरान मोदी के आधे घंटे के भाषण में कांग्रेस और राहुल गांधी ही निशाने पर रहे। इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल पर वार किए।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोगों की आंखों में धूल झोंकने के साथ मिर्च भी झोंकनी शुरू कर दी है। यह सरकार देश पर बोझ बन गई है। सरकार झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस ने देश में 60 साल तक शासन किया, वह तो सिर्फ 60 महीने मांग रहे हैं। देश ने अभी तक शासक देखा है, अब वह देश को एक सेवक देंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस का नारा, मर जवान, मर किसान

narendra modi rally in chandigarh

मोदी ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। लेकिन, कांग्रेस सरकार का अब नारा हो गया है मर जवान, मर किसान।

देश की रक्षा करने वाले हमारे फौजियों के सिर काट दिए जाते हैं। लेकिन, दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार को इसकी चिंता नहीं होती। वह इसका जवाब देने की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का रेड कारपेट वेलकम करती है और चिकन बिरयानी खिलाती है।

जिस देश के जवान ही सुरक्षित नहीं होंगे तो उस देश के लोग कैसे सुरक्षित होंगे? इसी तरह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। युद्ध में जितने जवान मरे हैं उससे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है।

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार

narendra modi rally in chandigarh
मोदी ने राहुल गांधी की ओर से शनिवार को गाजियाबाद में दिए गए उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने गुजरात मॉडल के गुब्बारा फटने की बात कही थी। मोदी ने कहा कि गुजरात में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गुजरात के गुब्बारे को फोड़ने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन गुब्बारा नहीं फूटा।

लोगों के सामने सच आ गया और कांग्रेस के झूठ को लोगों को नकार दिया। अगर मोदी ने गुजरात में सड़क बनवाई है तो वह दिखती है। गांवों में बिजली पहुंची है तो वह दिखती है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी की अंतिम इच्छा होगी पूरी

narendra modi rally in chandigarh
नरेंद्र मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो सकी है। उनकी अंतिम इच्छा थी कि अब देश आजाद हो गया है और कांग्रेस को बिखेर दिया जाए। कांग्रेस ने गांधी जी की इस अंतिम इच्छा को भी पूरा नहीं किया। लेकिन, अब 16 मई को गांधी जी की अंतिम इच्छा पूरी होने वाली है क्योंकि इस चुनाव के बाद कांग्रेस बिखरने वाली है।

बंसल पर निशाना

narendra modi rally in chandigarh

मोदी के निशाने पर चंडीगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल भी रहे। उन्होंने कहा कि यहां के एक नेता को देखकर आप लोगों को यह अहसास हो ही गया होगा कि कांग्रेस देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति नहीं दिला सकती है।

उन्होंने कहा कि रेलवे की पटरी भी चीख-चीख कर यही बोल रही है। मैं कांग्रेस से यह पूछना चाहूंगा कि पवन बंसल से रेल मंत्री के पद से इस्तीफा क्यों दिलवाया और फिर उन्हें चंडीगढ़ से उम्मीदवार क्यों बना दिया? कांग्रेस के आदर्श उम्मीदवार सुपरफास्ट और राजधानी वाले हैं। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि भ्रष्टाचारी पवन को कहीं जाने न दो। भ्रष्टाचार की पवन को यहीं पर रोक दो। चंडीगढ़ में अब विकास की किरण दिखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed