फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi, dress for modi yoga class, international yoga day, modi chandigarh visit

मोदी की योग क्लास के लिए ये रहेगी ड्रेस, आने-जाने की सुविधा भी

Tue, 14 Jun 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
narendra modi, dress for modi yoga class, international yoga day, modi chandigarh visit
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास - फोटो : फाइल फोटो
कैपिटल कॉम्पलैक्स में मोदी की योग क्लास के लिए ड्रेस का निर्धारण कर दिया गया है। आने-जाने की सुविधा भी मिलेगी। कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सिर्फ टी-शर्ट मिलेगी। लोअर उन्हें खुद ही खरीदना होगा या अपना ही पहन कर जाना होगा। लोअर नीले रंग का होना जरूरी है। हालांकि पहले टी-शर्ट और लोअर दोनों ही आयुष मंत्रालय की तरफ से दिए जाने की बात चल रही थी। लेकिन अब प्रशासन ने साफ कर दिया है कि लोअर खुद ही पहन कर आना होगा। प्रशासन सिर्फ टी-शर्ट ही देगा। 
विज्ञापन


योग दिवस के लिए प्राइवेट बसें की जाएंगी हायर
योग दिवस पर लोगों को लाने ले जाने के लिए प्रशासन प्राइवेट बसें हायर करेगा। इन दिनों स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में प्रशासन स्कूल बसें को हायर करेगा। इन बसों का फ्यूल खर्च प्रशासन वहन करेगा। हालांकि सीटीयू की भी एक दो बसें इस्तेमाल की जा सकती हैं। करीब दो सौ बसें प्रशासन लोगों को लाने ले जाने के लिए हायर करेगा। पंजाब और हरियाणा अपने लोगों को लाने ले जाने के लिए अपनी ही बसें लगाएंगे। लोगों को लाने के लिए 50-50 के ग्रुप सेक्टर वाइज ग्रुप बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


एक्सपर्ट्स कमेटी करेगी चयन
शहर में चल रहे 200 योग सेंटरों से लोगों को कैपिटल कांप्लेक्स ले जाने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयन के लिए पतंजलि, आर्ट ऑफ लिविंग, ईशा फाउंडेशन, ब्रह्मर्षि योग आश्रम जैसे संस्थानों के एक्सपर्ट्स की टीम मंगलवार से सभी योग सेंटरों का दौरा शुरू करेगी। योग सेंटर के ट्रेनर्स अपने स्तर पर जिन लोगों का चयन कर चुके होंगे, उन्हें एक्सपर्ट्स टीम के सामने सभी योग आसन करके दिखाने होंगे। जिसके आसन सही होंगे उन्हें कैपिटल कांप्लेक्स जाने का टिकट मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed