फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam chandigarh started seven tippar for garbage collection

चंडीगढ़ः अब 24 घंटे कचरा उठाएंगे सात टिप्पर, आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में करेंगे काम

Thu, 21 Nov 2019 01:14 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 21 Nov 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam chandigarh started seven tippar for garbage collection
कचरा उठाने निकले टिप्पर - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए गेल (इंडिया) लिमिटेड ने नगर निगम को सात टिप्पर सौंप दिए। साथ ही 142 ट्राइसाइकिल का फंड उपलब्ध कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और गेल के स्वतंत्र निदेशक संजय टंडन ने सेक्टर 29बी के सामुदायिक केंद्र में टिप्परों की चाबी स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा और पार्षदों को सौंपी। स्पेशल कमिश्नर ने बताया कि यह टिप्पर आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में काम करेंगे। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर ने 100 स्थान तय किए हैं, जहां से इन टिप्परों के माध्यम से लगातार कचरा उठाया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास के लिए आवश्यक जरूरतों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। गेल इंडिया भविष्य में सफाई और सीवरेज प्रबंधन प्रणाली की बेहतर व्यवस्था के लिए आवश्यक मशीनरी भी निगम को प्रदान करेगा। आज निगम को 1.13 करोड़ रुपये की लागत से बने टिप्पर सौंपे हैं। वहीं 142 ट्राइसाइकिल के लिए 35 लाख रुपये वित्तीय मदद भी की है। स्पेशल कमिश्नर ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


कहा कि शहर की स्वच्छता के लिए गेल इंडिया लगातार कदम से कदम मिलाकर निगम की मदद कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा की कल्चरल कमेटी ने ‘कूड़ेदान का सही इस्तेमाल’ शीर्षक से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस मौके पर भाजपा पार्षद रविकांत शर्मा, सुनीता धवन, आशा जसवाल, हीरा नेगी, जगतार सिंह जग्गा, एमओएच डॉ एपी सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 3.40 करोड़ रुपये की दी सहायता
सेनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने गेल की ओर सहयोग करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि गेल इंडिया की ओर से ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत अब तक 3.40 करोड़ रुपये प्रदान किए जा चुके हैं। इसमें 2,900 प्लास्टिक डस्टबिन के लिए 1.15 करोड़ की वित्तीय सहायता भी दी थी। शहर में विभिन्न स्थानों पर 400 स्टेनलेस स्टील के डस्टबिन लगाने के लिए भी 70.8 लाख रुपये सहयोग के रूप में दिए जा चुके हैं। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में 200 प्लास्टिक के डस्टबिन के लिए भी गेल इंडिया ने 6.50 लाख रुपये की सहायता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed