फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Chandigarh Campaign to Stop Water Wastage

अब पानी की बर्बादी की, तो कटेगा दो हजार का चालान, नगर निगम का विशेष अभियान और 16 टीमें

Sat, 06 Apr 2019 12:51 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 06 Apr 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Chandigarh Campaign to Stop Water Wastage
पानी की बर्बादी
चंडीगढ़ में पानी की बर्बादी करने पर 15 अप्रैल से दो हजार रुपये का चालान किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम 30 जून तक विशेष अभियान चला रहा है। पानी की पाइप से लॉन की सिंचाई, कार व अन्य वाहनों की धुलाई करते पकड़े जाने पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पानी की टंकी, वाटर कूलर के ओवरफ्लो होने पर भी फाइन देना होगा। बता दें कि चालान का भुगतान नहीं करने पर इसे पानी बिल के साथ जोड़कर भेजा जाएगा। निगम के मुताबिक गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर में गर्मी में पानी की मांग तकरीबन 116 एमजीडी तक पहुंच जाती है, जबकि आपूर्ति 85 एमजीडी है। इस वजह से गर्मी में शहर के कई हिस्सों में पानी की भारी किल्लत हो जाती है। नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विंग ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए 16 टीमों का गठन किया है। इसकी मंजूरी के लिए नगर निगम कमिश्नर को भेज दिया गया है। इन टीमों का नेतृत्व सब डिविजनल ऑफिसर करेंगे। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे।
विज्ञापन


लापरवाही हुई तो जुर्माना भरना होगा
पानी की पाइप से लॉन की सिंचाई, कार व अन्य वाहनों को धोते हुए पकड़े जाने पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा पानी की टंकी, वाटर कूलर के ओवरफ्लो होने पर भी फाइन देना होगा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में टीम के मेंबर सुबह और शाम पानी की बर्बादी की चेकिंग करेंगे। इस दौरान नगर निगम टीम के सदस्यों का मोबाइल नंबर भी जारी करेगा ताकि लोग पानी की बर्बादी की शिकायत कर सकें। वही, इससे पहले नगर निगम पानी की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा। नगर निगम की पब्लिक हेल्थ की टीम शहर के सभी भागों के अलावा गांवों में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed