फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Against Punjab Pradesh Congress

कोर्ट जाएगा चंडीगढ़ नगर निगम, आखिर क्यों?

Fri, 28 Feb 2014 12:52 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Feb 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Against Punjab Pradesh Congress
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ अब चंडीगढ़ नगर निगम कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहा है। पार्टी ने 6 जनवरी को शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगवा दिए थे जिनकी नगर निगम से इजाजत भी नहीं ली गई थी।
विज्ञापन


इस पर नगर निगम ने एडवर्टीजमेंट कंट्रोल ऑर्डर के तहत अगले ही दिन पंजाब प्रदेश कांग्रेस को 1.44 लाख रुपये जुर्माने का नोटिस भेजा था।

वहीं पार्टी ने डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद अभी तक जुर्माने की राशि अदा नहीं की है। ऐसे में नगर निगम अब पार्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


19 होर्डिंग्स लगाए थे :
पिछले महीने पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15 में पार्टी का कोई कार्यक्रम था। इसके तहत सेक्टर-15-11 रोड पर पार्टी के कुल 19 बड़े होर्डिंग्स लगे हुए थे। इन होर्डिंग्स पर पार्टी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीरें बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह शोरूमों को भी भेजे थे 2.90 करोड़ के नोटिस
नगर निगम ने एनएसी मनीमाजरा के 6 शोरूमों को भी 2.90 करोड़ रुपये जुर्माने के नोटिस भिजवाए थे। इनमें से चार तो ज्वैलर्स थे, जिन्होंने अपने शोरूमों के बाहर 20-20 फीट से भी बड़े होर्डिंग्स लगा रखे थे। इन शोरूम मालिकों ने भी अभी तक निगम को जुर्माना नहीं भरा है।


पंजाब प्रदेश कांग्रेस पर जुर्माना लगाया गया था, लेकिन उन्होंने जमा नहीं करवाया है। कई और लोग भी हैं जिन्होंने जुर्माना नहीं भरा। इन सबके खिलाफ हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।
- राजीव गुप्ता, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed