फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Kirtan taken out on the occasion of Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Maharaj

चंडीगढ़: श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला भव्य नगर कीर्तन, गतका दल ने दिखाए करतब

Fri, 07 Jan 2022 05:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 05:52 PM IST
सार

नगर कीर्तन सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहब से शुरू होकर सेक्टर 8 के गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में पहुंच कर संपूर्ण होगा। बारिश में भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out on the occasion of Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Maharaj
श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला भव्य नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ में शुक्रवार को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में और पांच प्यारों की अगुवाई में हुआ। नगर कीर्तन सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहब से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होते हुए शाम को सेक्टर 8 के गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं पहुंच कर संपूर्ण होगा। नगर कीर्तन में गतका दल ने करतब दिखाए।

विज्ञापन


सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहब के महासचिव तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि बारिश में भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के महासचिव रघुवीर सिंह रामपुर ने बताया कि नगर कीर्तन में वाहनों का भी काफिला था। काफी संख्या में लोग वाहन में बैठकर शामिल हुए।

विज्ञापन

नगर कीर्तन का जगह-जगह पर स्वागत हुआ।

सेक्टर 20 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरिंदर बीर सिंह हैप्पी ने बताया की नगर कीर्तन का कमेटी की ओर से भव्य स्वागत हुआ। हैप्पी ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व 9 जनवरी को है। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में भव्य आयोजन होगा। कीर्तन करने वाले जत्थे कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। गुरु का अटूट लंगर चलेगा। संगत नगर कीर्तन के मार्ग को सफाई करते चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed