{"_id":"23c65a2eaff656124b42d39d7a695eeb","slug":"nagar-kirtan-on-20-feb-in-guru-ravidas-jayati","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास जयंती पर नगर कीर्तन 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास जयंती पर नगर कीर्तन 20 को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु रविदास गुरुद्वारा सेक्टर-30 में श्री गुरु रविदास का 636वां पावन प्रकाशोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन गुरु रविदास प्रबंधक सभा करेगी।
गुरुद्वारे के प्रधान डीआर सुमन और प्रेस सचिव अध्यात्म प्रकाश ने बताया कि मेयर हरफूल चंद्र कल्याण गुरुरविदास के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। रविवार को निशान साहिब पर चोला चढ़ाने की रस्म अदा की गई।
12 फरवरी को सुबह दस बजे श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ शुरू किया जाएगा। इसी दिन डेढ़ बजे नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ सेवानिवृत चीफ पोस्टमास्टर जनरल पृथ्वी राजकुमार करेंगे। नगर कीर्तन 20, 21, 22, 17 बस स्टैंड, 18, 19, 27 से होता हुआ श्री गुरु रविदास प्रबंधक सभा में संपन्न होगा।
विज्ञापन