फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Darshan Portal will be Devloped for development works in cities in haryana

हरियाणा: शहरों में विकास कार्यों के लिए बनेगा नगर दर्शन पोर्टल, सीएम ने भाजपा ओबीसी मोर्चा संवाद में दी जानकारी

Tue, 05 Oct 2021 08:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Oct 2021 08:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को चंडीगढ़ में अपने निवास पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फसलों का सर्वे साल में दो बार ड्रोन मैपिंग से करवाया जाएगा। हर एकड़ में रबी और खरीफ फसलों का सही डाटा सरकार के पास उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Nagar Darshan Portal will be Devloped for development works in cities in haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्राम दर्शन पोर्टल की तर्ज पर शहरों में विकास कार्य करवाने के लिए नगर दर्शन पोर्टल बना रहे हैं। इस पर कार्य जारी है। इससे शहरों में काम कराने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन


वहीं गांवों की किसी भी प्रकार की समस्या और विकास कार्यों की मांग को ग्राम दर्शन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। दर्ज शिकायत एवं सुझाव संबंधित अधिकृत प्रतिनिधि के संज्ञान में आने पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को चंडीगढ़ में अपने निवास पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फसलों का सर्वे साल में दो बार ड्रोन मैपिंग से करवाया जाएगा। हर एकड़ में रबी और खरीफ फसलों का सही डाटा सरकार के पास उपलब्ध होगा। हर कार्यकर्ता अपने आसपास के 10-10 गरीब परिवारों की सूची तैयार करे। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभपात्र परिवारों तक पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब परिवारों का आर्थिक उत्थान हमारी प्राथमिकता है। इस वजह से हर कार्यकर्ता वास्तविक गरीब परिवारों की संस्तुति करे ताकि किसी भी कारण से सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्ति का उत्थान हो। गरीब परिवारों की पहचान के लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सर्वे किया जा रहा है। 


पिछड़ा वर्ग समाज कुशल कारीगर का द्योतक है। कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर सांसद नायब सिंह, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, यमुनानगर के मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरमैन रमेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed