फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nabha jail break case, gurpreet singh sekho revel many hidden truth

बड़ा खुलासा: 'डी' कंपनी की तर्ज पर 'जी' कंपनी बनाना चाहता था गैंगस्टर सेखों

Thu, 16 Feb 2017 09:12 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 16 Feb 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Nabha jail break case, gurpreet singh sekho revel many hidden truth
नाभा जेल ब्रेक कांड में बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
मोगा से गिरफ्तार गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों के तार हांगकांग से जुड़े होने के खुलासे के बाद नया धमाका यह है कि सेखों देश ही नहीं दुनिया को मोस्ट वांटेड दाउद इब्राहिम के नक्शे कदम पर चल रहा था।
विज्ञापन


दाउद की डी कंपनी की तर्ज पर गैंगस्टर सेखों जी कंपनी बनाना चाहता था।  गैंगस्टर सेखो को ऐसे कई सवालों के लिए पूछताछ पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उसे रिमांड पर लेने के लिए अदालत का रुख करने जा रही है। नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल गुरप्रीत सिंह के अतिरिक्त गैंगस्टर हैरी को हर मदद पहुंचाने वाले गैंगस्टर कमल बोरी एसटीएफ की रिमांड पर है। 
विज्ञापन


गैंगस्टर कमल बोरी की गिरफ्तारी के बाद नाभा जेल ब्रेक कांड को लेकर एसटीएफ को काफी जानकारियां हासिल हुई थी। कमल बोरी के निशानदेही पर मिले हथियारों में गैंगस्टर हैरी का हाथ भी रहा है। गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों से एसटीएफ पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि गैंगस्टरों के तार पाकिस्तान, हांगकांग के साथ-साथ किन-किन देशों से और देश में किन-किन सियासी नेताओं से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेक कांड के तार अमृतसर से जुड़े

Nabha jail break case, gurpreet singh sekho revel many hidden truth
नाभा जेल ब्रेक कांड में बड़ा खुलासा - फोटो : File Photo
एसटीएफ के पंजाब चीफ कुंवर विजय प्रताप सिंह बताते हैं कि नाभा जेल कांड के बाद यह बाद सामने आ गई कि ड्रग तस्करों के साथ-साथ गैंगस्टरों की दोस्ती ऐसे अपराधियों से हैं जो कि देशद्रोह के आरोपों में नामजद है। पंजाब में करीब 50 गैंगस्टरों में 35 गैंगस्टर जेल में हैं बाकी 15 की तलाश एसटीएफ कर रही है।

नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को पूछताछ के लिए एसटीएफ रिमांड लेने के लिए अदालत जा सकती है,  क्योंकि एसटीएफ का काम राज्य में भयमुक्त समाज देने का है, कोई गैंगस्टर हो एसटीएफ हर गैंगस्टर की कुंडली ढूंढ-ढूंढ कर निकालेगी। 

नशा गैंगस्टरों की कमजोरी 
अब तक एसटीएफ के हत्थे चढ़े गैंगस्टरों की सबसे अधिक कमजोरी महबूबा व नशा सामने आया है। चंद गैंगस्टर हैं जो बड़े घरानों से ताल्लुक रखते हैं पर उनका अपराध की दुनियां में उतरने का सबसे बड़ा कारण नशा और महबूबा है। एसटीएफ ने 2017 में करीब एक दर्जन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है जो अपराध की दुनिया में जुल्म सहकर नही आए बल्कि उनके पीछे नशा और महबूबा भी जिम्मेदार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed