फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of youth bringing liquor from Haryana

पटियाला में शराब तस्कर की पीट-पीटकर हत्या, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 19 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 19 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Murder of youth bringing liquor from Haryana
मौत - फोटो : Demo Pic
हरियाणा से देसी शराब की तस्करी करके पंजाब ला रहे दो कार सवारों को शराब ठेकेदारों के कारिंदों ने अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर पलट दिया। इसके बाद उनकी रॉड और लाठियों के साथ पिटाई गई। इसमें एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। संबंधित सदर समाना पुलिस ने घायल के बयान पर हरदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, परगट सिंह, मंगत राम और अशोक सिंगला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर समाना थाना इंचार्ज हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे दो व्यक्ति अपनी कार में हरियाणा से देसी शराब की 30 पेटियां लेकर पंजाब की सीमा में दाखिल हुए। गांव रामनगर के पास पहले से ही शराब तस्करों को पकड़ने के लिए खड़े सर्कल शराब ठेकेदारों के कारिंदों ने उनकी कार का अपनी गाड़ी में पीछा किया। कुछ आगे जाकर कारिंदों ने तस्करों की कार को पीछे से टक्कर मार खतानों में पलटा दिया। इससे कार सवार दोनों तस्कर जख्मी हो गए और शराब की 30 पेटियां इधर-उधर बिखर गईं। उसके बाद शराब ठेकेदारों के कारिंदों ने दोनों तस्करों की रॉड और लाठियों से पिटाई की।
विज्ञापन


घायलों को जब अस्पताल लेकर जाया जा रहा था, तो रास्ते में ही सतनाम सिंह (25) उर्फ सत्तू निवासी गांव बागड़ियां (संगरूर) की मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल में दाखिल दूसरे घायल काका सिंह (30) निवासी शेरमाजरा पटियाला के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। रविवार सुबह मृतक सतनाम सिंह के परिवार के लोगों ने राजिंदरा अस्पताल में लाश रखकर धरना दिया और पांच आरोपियों के नाम देकर मांग की कि इनके खिलाफ हत्या का पर्चा दर्ज किया जाए। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या का पर्चा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed