फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Multilevel parking will be made in Manimajra, agenda will come today

मनीमाजरा में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, आज आएगा एजेंडा

Mon, 24 Aug 2020 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Multilevel parking will be made in Manimajra, agenda will come today
चंडीगढ़। मनीमाजरा स्थित राणा की हवेली में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए सोमवार को वित्त एवं नियंत्रण कमेटी की बैठक में एजेंडा आएगा। यह प्रोजेक्ट सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) मॉडल पर होगा, जिसमें 15 साल के लिए अनुबंध होगा। हर पांच साल पर किराया बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय संकट से जूझ रहे नगर निगम ने सोमवार को वित्त एवं नियंत्रण कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें मनीमाजरा स्थित राणा की हवेली में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का एजेंडा लाया जाएगा। बता दें कि यह स्थान नगर परिषद की पार्किंग का था। पिछले साल 13 गांवों के नगर निगम में शामिल होने पर यह स्थान भी निगम के पास आ गया। अर्बन प्लानिंग विभाग की ओर से इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है। निगम की रिपोर्ट के अनुसार, अभी इस स्थान पर स्थानीय लोग व व्यवसायिक वाहन खड़े हो रहे हैं। जहां से निगम को कोई रेवेन्यू नहीं मिल पा रहा है। मल्टीलेवल पार्किंग बनने से निगम को अच्छा खासा रेवेन्यू आएगा। प्रोजेक्ट के तहत 24 घंटे लोगों को बेहतर सुविधा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-23 सी के रहेड़ी मार्केट में शेड का किराया बढ़ाने का भी प्रस्ताव
बैठक में सेक्टर-23 सी स्थित रेहड़ी मार्केट में शेड का किराया बढ़ाने का भी प्रस्ताव बैठक में आएगा। वहीं, मौलीजागरां में स्थित नर्सरी की निलामी का प्रस्ताव भी आएगा। कुछ पेड़ों की लकड़ियों को बेचने व सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को लेकर भी एजेंडा आ रहा है। इसके अलावा सेक्टर-17 में तीसरी मंजिल पर स्थित ऑफिस की जगह के लिए भी एजेंडा आएगा। पहले कई बार प्रस्ताव आने के बावजूद जब कोई नहीं आया तो इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed