{"_id":"5731a5d24f1c1b160591a239","slug":"multilevel-parking-starts-and-two-parking-close-at-sector-17-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होते ही सेक्टर 17 की दोनों मुख्य पार्किंग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होते ही सेक्टर 17 की दोनों मुख्य पार्किंग बंद
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 May 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
sector 17 parking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होते ही सेक्टर 17 की दोनों मुख्य पार्किंग को बंद कर दिया गया है। रात 12 बजे के बाद उसमें वाहन नहीं खड़े होने दिए गए। गौरतलब है कि निगम ने मल्टीलेवल पार्किंग चलाने के लिए साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बंद करने का फैसला लिया था, लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण सोमवार को इसे बंद नहीं किया गया है।
सोमवार शाम को उद्घाटन समारोह में कोई व्यापारी मल्टीलेवल पार्किंग का विरोध न करे, इसलिए इन दोनों मुख्य पार्किंग को बंद नहीं किया गया। चीफ इंजीनियर मुकेश आंनद ने कहा था कि मंगलवार से दोनों पार्किंग बंद कर दी जाएंगी। हुआ भी ऐसे ही। शाम को मल्टीलेवल पार्किंग का उदघाटन हुआ और रात 12 बजे के बाद से दोनों पार्किंगों को बंद कर दिया गया।