{"_id":"571bc3494f1c1b44658b4626","slug":"multilevel-parking-mayor-arun-sood-industrilist-parking-monthly-pass-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को पार्किंग मल्टीलेवल में पड़ेगी महंगी, इतने में बनेगा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को पार्किंग मल्टीलेवल में पड़ेगी महंगी, इतने में बनेगा पास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ sector 17 की पार्किंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग 9 मई से शहरवासियों के लिए खुल जाएगी। इस पार्किंग में सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों और उन लोगों को होगी जो सुबह से शाम तक अपने वाहन यहीं पर पार्क करेंगे। वहीं मेयर अरुण सूद का कहना है कि व्यापारियों के लिए पास जारी करने के मामले का कोई न कोई हल निकाला जाएगा। सोमवार को वह व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। 700 रुपये माह में पास बनाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। पहले 4 घंटे के 5 और अगले हर घंटे के 5 रुपये का रेट फिक्स किया गया है। सेक्टर-17 में ऐसे कई व्यापारी हैं, जो सुबह से शाम तक अपनी कारें पार्क करेंगे। ऐसे में 10 से 12 घंटे कार पार्क करने के लिए व्यापारी को हर दिन के 35 से 40 रुपये देने होंगे।
बिजनेस प्रमोशन काउंसिल कर रही है विरोध
बिजनेस प्रमोशन काउंसिल सेक्टर-17 की साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग को बंद करके मल्टीलेवल को चलाने के विरोध में है काउंसिल में पदाधिकारी वहीं व्यापारी हैं। जो ई एरिया में कारोबार करते हैं और पार्किंग बंद होने से उनका कारोबार प्रभावित होगा। जबकि ट्रेडर्स एसोसिएशन और प्रोग्रेसिव ट्रेडर्स एसोसिएशन समर्थन में हैं क्योंकि ये दोनों पार्किंग बंद होने से उनके एरिया की दुकानों में कारोबार बढ़ जाएगा। बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष नीरज बजाज का कहना है कि निगम ने पार्किंग को बंद करने का फैसला व्यापारियों के हित के खिलाफ लिया है। उनका कहना है कि पार्किंग की दिक्कत को देखते हुए ही अतिरिक्त मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया गया है, लेकिन निगम तो इसके विपरीत दो पार्किंग बंद करके मल्टीलेवल चलाकर पार्किंग की दिक्कत बढ़ा रहा है।