फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   multilevel parking, e rickshaw, nagar nigam chandigarh, free falicity, chandigarh

ई रिक्शा में बैठकर करें प्लाजा में शापिंग, मुफ्त में मिलेगी सुविधा

Sat, 07 May 2016 11:38 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़।
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 07 May 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
multilevel parking, e rickshaw, nagar nigam chandigarh, free falicity, chandigarh
नगर निगम वाहन चालकों को ई रिक्शा की सुविधा प्रदान करने जा रहा है। - फोटो : amarujala
मल्टीलेवल पार्किंग की आदत डालने के लिए नगर निगम वाहन चालकों को ई रिक्शा की सुविधा प्रदान करने जा रहा है। ऐसे में अब प्लाजा घूमने और शापिंग करने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग से ही ई रिक्शा की सुविधा निशुल्क ले पाएंगे। मल्टीलेवल पार्किग के साथ ही ई रिक्शा स्टैंड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम ने साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की दो पार्किंगों को बंद करके मल्टीलेवल पार्किंग चलाने का फैसला लिया है। इसलिए अब लोगों को ई एरिया की दुकानों और प्लाजा तक जाने के लिए ई रिक्शा की सुविधा शुरू की जा रही है। यह सुविधा भी 9 मई को मल्टीलेवल पार्किंग के उद्घाटन के दिन ही शुरू कर दी जाएगी। इस समय कई सीनियर सिटीजन घुटनों के दर्द के कारण प्लाजा का मजा नहीं ले पाते हैं वह भी इस सर्विस का फायदा ले पाएंगे। 
विज्ञापन


9 मई से पार्किंग के प्रवेश और निकासी द्वार पर बेरिकेट्स लगा दिए जाएंगे जहां पर एक  सूचना पट्ट भी होगा जिसमे प्रिंट होगा कि मल्टीलेवल पार्किं में वाहन पार्क करें। अभी नगर निगम की ओर से 5 ई रिक्शा लिए गए हैं। यह ई रिक्शा एक साइकिल कंपनी की ओर से नगर निगम को निशुल्क दिए गए हैं। जबकि यह ई रिक्शा नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा ही लिए जा रहे हैं। यह कर्मचारी अतिक्रमण हटाओ दस्ते में से लिए गए हैं जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है। इन कर्मचारियों का अलग से टेस्ट भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ई एरिया के शोरूम के आगे नहीं होगी कार पार्क
ई एरिया की अहम पार्किंग स्थल बंद होने से अब शापिंग करने आए लोगों को प्लाजा में ज्यादा पैदल चलना पड़ेगा। लोग शोरूम के आगे पार्किंग में अपनी कार पार्क नहीं कर पाएंगे, जबकि चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल पार्किंग बंद करने के फैसले का विरोध कर रही है।

प्लाजा का होगा विस्तार
साहिब सिंह और इंपायर स्टोर के जो पार्किंग स्थल बंद कर दिए जाएंगे वह अब पैदल चलने वाले लोगों के लिए ही होंगे। इस एरिया में अब रोड की कारपेटिंग नहीं होगी जबकि प्लाजा के अन्य एरिया की तरह सीमेंट का फर्श बनाया जाएगा। इससे प्लाजा का भी विस्तार हो जाएगा। नगर निगम का कहना है कि प्लाजा को नो व्हीकल जोन बनाने में यह पहला कदम है।


कोट----------
मल्टीलेवल पार्किंग के उद्घाटन के साथ ही ई रिक्शा की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। यह सुविधा हर किसी के लिए है। इसके लिए किसी प्रकार का किराया नहीं वसूला नहीं जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने के बाद लोग ई रिक्शा की मदद से सीधा प्लाजा पहुंच पाएंगे। चीफ इंजीनियर ई रिक्शा के लिए रूट प्लान तैयार कर रहे हैं। 
 वीरेंद्र चौधरी, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed