फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MPs arrived to review the work done by the MP Development Fund

सांसद विकास निधि से किए कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंचे एमपी

Sun, 28 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
MPs arrived to review the work done by the MP Development Fund
सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा के उपाध्यक्ष और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के चेयरमैन डा. एम थम्बीदुरई के नेतृत्व में आठ सदस्यीय सांसदों की टीम ने कार्यों की समीक्षा की। सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सांसद रतन लाल कटारिया द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से करवाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस शिष्ट मंडल में सांसद दिलीप कुमार मनसुख लाल गांधी, सांसद दिलीप पटेल, सांसद वीजे सिंह, शंकर लाल, मोहित पाटिल, मुकेश राजपूत, डॉ. रविंदर कुमार रे, लखन लाल साहू, डॉ. कुलमणि साइमन, वरिंदर कश्यप के अतिरिक्त अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने विकास कार्यों का निरीक्षण करवाया। 
विज्ञापन


यह प्रतिनिधि मंडल सबसे पहले सेक्टर-6 स्थित सर छोटू राम भवन जाट धर्मशाला पहुंचा। इस मौके पर पंचकूला की उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने प्रतिनिधि मंडल को अवगत करवाया कि जाट धर्मशाला के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह ने 10 लाख, सांसद कुमारी शैलजा ने 11 लाख और सांसद रतन लाल कटारिया ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि एमपीलैंड के अंतर्गत 26 लाख के विकास कार्य किए जाने हैं। जाट सभा के अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी एमएस मलिक ने जाट धर्मशाला में आयोजित सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। शिष्ट मंडल ने चमन लाल डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल-11 के लॉन टेनिस कोर्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस कोर्ट के लिए सांसद कुमारी शैलजा ने पांच लाख एमपीलैंड के तहत उपलब्ध करवाए। लॉन टेनिस कोर्ट के निर्माण पर कुल 10.50 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इसके बाद शिष्टमंडल ने रविदास भवन, नालागढ़ रोड पिंजौर और अंबेडकर बिटना रोड पिंजौर का निरीक्षण किया।  उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि दोनों भवनों के लिए स्थानीय सांसद रतन लाल कटारिया द्वारा पांच-पांच लाख रुपये एमपीलैंड के तहत दिए गए हैं। शिष्ट मंडल ने भवनों में चलाई जा रही अन्य गतिविधियों जैसे लाइब्रेरी, सिलाई सेंटर और स्कूल की जानकारी ली। इसके बाद शिष्ट मंडल अंबाला जिले में एमपीलैड के तहत चलाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed