फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Kiran Kher Schedule for Independence Day Celebration

सांसद खेर कल पहुंचेंगी शहर, ऐसा रहेगा शेड्यूल

Tue, 12 Aug 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Aug 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
MP Kiran Kher Schedule for Independence Day Celebration

स्वतंत्रता दिवस पर इस बार शहर की सांसद किरण खेर की काफी मांग है। शहर के विभिन्न संगठन चाहते हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर किरण उनके समारोह में तिरंगा फहराएं।

विज्ञापन


शहर के 15 से ज्यादा संगठनों के निमंत्रण किरण खेर के पास पहुंच चुके हैं। हालांकि अभी तक खेर ने किसी का निमंत्रण भी स्वीकार नहीं किया है।

डेढ़ महीना शहर में रहेंगी किरण

MP Kiran Kher Schedule for Independence Day Celebration

किरण खेर 13 अगस्त की शाम को चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। लगभग एक माह बाद चंडीगढ़ आ रहीं किरण खेर अब लगभग डेढ़ महीने तक चंडीगढ़ ही रहेंगी।

चुनाव जीतने के बाद यह पहला मौका होगा जब किरण खेर इतने लंबे समय तक चंडीगढ़ रुकेंगी। खेर पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि वह संसद का सत्र खत्म होने के बाद चंडीगढ़ रुकेंगी और अक्तूबर में करवा चौथ और दिवाली पर मुंबई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी किरण

MP Kiran Kher Schedule for Independence Day Celebration

जानकारी के मुताबिक किरण खेर 15 अगस्त को सुबह पंजाब यूनिवर्सिटी के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी। इसके बाद वह सेक्टर-17 में परेड ग्राउंड में यूटी प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले समारोह में हिस्सा लेंगी।

परेड ग्राउंड में प्रशासक शिवराज पाटिल तिरंगा फहराएंगे। खेर शाम को राज भवन में होने वाले एट होम में भी शामिल होंगी। इससे पहले 14 अगस्त को सुबह वह पटना साहिब के लिए जा रही विशेष ट्रेन को झंडा दिखाकर रवाना करेंगी।

विज्ञापन

ज्यादा समय नहीं दे पाई हैं शहर को किरण

MP Kiran Kher Schedule for Independence Day Celebration

लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से किरण खेर चंडीगढ़ के लोगों को समय नहीं दे पाई हैं। चुनाव जीतने के बाद वह कुछ दिनों तक दिल्ली में रहीं और फिर शूटिंग के लिए मुंबई चली गईं।

खेर 29 जून को चंडीगढ़ आई थीं और 5 दिन चंडीगढ़ रुकने के बाद वह बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली चली गई थीं। हालांकि सत्र के दौरान वह 18 और 19 जुलाई को चंडीगढ़ आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed