{"_id":"5d262a3c8ebc3e6d117f1aad","slug":"mp-bhagwant-mann-demand-rs-550-cr-to-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद भगवंत मान की मांग- 550वें प्रकाश पर्व के लिए 550 करोड़ दे मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद भगवंत मान की मांग- 550वें प्रकाश पर्व के लिए 550 करोड़ दे मोदी सरकार
Thu, 11 Jul 2019 12:17 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
भगवंत मान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने केंद्र सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के लिए केंद्र सरकार से 550 करोड़ के विशेष फंड की मांग की है।
विज्ञापन
मान ने कहा कि दुनिया भर की सिख संगत इस बात पर मान करती अगर केंद्र सरकार प्रकाश पर्व के लिए 550 करोड़ जारी कर जगत गुरु को नतमस्तक होती। लेकिन भाजपा लीडरशिप को तो छोड़िए, खुद को पंथ का हितैषी कहलाने वाले बादल परिवार के दोनों सांसदों ने भी कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
बजट पेश करते समय सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल सदन में थे, पर कुछ मांगना तो दूर, इस पक्षपात पर एक शब्द नहीं बोला। मान ने कहा कि जब उन्होंने यह मांग उठाई तो दोनों ने समर्थन करना भी जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
सुखबीर ने अपने पहले भाषण में प्रकाश पर्व का जिक्र तक नहीं किया। भगवंत मान ने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत 550 करोड़ जारी करे, क्योंकि श्री गुरु नानक देव जी सिर्फ सिखों के नहीं, सभी समुदायों के गुरु थे। हालांकि नानक नाम लेवा संगत पैसों की मोहताज नहीं है।
फिर भी सियासी पार्टियों की जिम्मेदारी बनती है कि इस विशेष वर्ष में नतमस्तक होकर सरबत दा भला के संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाएं। मान ने कहा कि उनके पास केंद्र द्वारा सौ करोड़ जारी करने की अपुष्ट सूचना है लेकिन यह राशि बहुत कम है। पीएम की विदेश यात्राओं पर करोड़ों खर्च करने वाली सरकार के लिए 550 करोड़ कुछ भी नहीं है।