मोहालीः एयरपोर्ट रोड पर चलती कार में लगी आग, कूदकर सात लोगों ने बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर चलती टवेरा कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार सात लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसकी तुरंत सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन जब तक पुलिस या फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। इस दौरान पीसीआर वालों से लोगों की बहस भी हुई। लोग भी मदद के बजाय वीडियो बनाने में जुटे रहे।
जानकारी के मुताबिक यह घटना एयरपोर्ट रोड पर गांव छज्जूमाजरा के पास की है। न्यू चंडीगढ़ में पड़ते गांव धनौड़ा गांव का गुरजीत शादी वालों के रिश्तेदारों को छोड़ने गांव छज्जूमाजरा में लाल रंग की टवेरा कार में आया।
जब वह छज्जूमाजरा के पास पहुंचे तो अचानक उनके पास से जा रही कार वालों ने बताया कि उनकी कार से धुआं निकल रहा है। जैसे ही कार चालक नीचे उतरा तो कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कार जलकर खाक हो गई। इस दौरान कार में तीन महिलाओं समेत सात लोग सवार थे। सभी लोगों को नीचे उतारा गया।
पुलिस को नहीं लग पाया फोन
कार हरियाणा नंबर की थी। जैसे ही कार में आग लगी। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि सौ नंबर पर लोग कॉल करते रहे। लेकिन नंबर नहीं लग रहा था। इसके चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी । जो कार जलकर खाक हुई वह गुरजीत नाम के लड़के की है, जिसकी शादी है। उसका दोस्त रिश्तेदारों को कार में ही छोड़ने आया था।