फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   movement spark on jaat reservation, controversial statement by leaders

'रेल रोकनी पड़े या उखाड़नी पड़े पटरी, लेकर रहेंगे आरक्षण'

Sun, 22 Mar 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 22 Mar 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
movement spark on jaat reservation, controversial statement by leaders

जाट समाज के लोगों ने कहा कि उन्हें अपना आरक्षण का हक पाने के लिए ट्रेन रोकनी पड़े या ट्रेन की पटरी उखाड़नी पड़े पीछे नहीं हटेंगे। अपना हक हासिल करने के लिए किसी भी तरह के आंदोलन को अंजाम देंगे।

विज्ञापन


आंदोलन की अंतिम रणनीति 22 को जींद में होने वाली महासभा में किया जाएगा। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रतिनिधियों की बैठक शुक्रवार को हिसार के जाट धर्मशाला में हुई।
विज्ञापन


बैठकी अध्यक्षता सभा के जिला प्रधान दलजीत सिंह पंघाल ने की। बैठक का संचालन ईश्वर मोर ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 22 मार्च को जींद में होने वाली सभी खापों और जाट संगठनों द्वारा जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसी के अनुसार हिसार समिति आगे बढे़गी। बैठक मे अधिक से अधिक प्रतिनिधियों को जींद पहुंचने के लिए न्यौता दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में जाट सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि आरक्षण जाट समाज का हक है। इसे किसी कीमत पर खोने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें रेल की पटरी रोकनी पड़े या ट्रेन की पटरी उखाड़नी पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे।

बैठक में जींद जिलाध्यक्ष चंद्र सिंह चहल, शमशेर नंबरदार प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर सहरावत, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह भगाणा, हांसी ब्लॉक प्रधान प्रताप सिहाग, बरवाला ब्लॉक प्रधान रामपाल मिर्जापुर, प्रचार सचिव रणबीर फौजी लाडवा, सचिव सोमबीर भगाणा, आजाद नगर ब्लॉक प्रधान वजीर सिवाच समेत कई जाट नेता मौजूद रहे।

जाट आरक्षण छात्र संघर्ष समिति ने फूंका पुतला

movement spark on jaat reservation, controversial statement by leaders

जाट आरक्षण को रद किए जाने के रोष स्वरूप ‘जाट आरक्षण छात्र संघर्ष समिति’ ने समिति के प्रदेश अध्यक्ष छात्र नेता हर्ष बामल के नेतृत्व में स्थानीय मटका चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में प्रदेश भर के अनेक छात्र नेताओं व युवाओं ने भाग लिया।

हर्ष बामल ने कहा कि जाट आरक्षण के हकदार हैं। वे अपना हक लेकर रहेंगे। व्यापक आंदोलन चलाकर जाट आरक्षण हासिल किया जाएगा। हर्ष बामल ने आज बबलू गोदारा कुलेरी को जाट आरक्षण छात्र संघर्ष समिति हिसार का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बबलू गोदारा समेत कई नेता मौजूद थे।

हिसार के जाट समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक हुई जिसमें सर्वोच्च न्यायालय जाटों को दिए जा रहे आरक्षण को रद्द किए जाने पर चर्चा हुई। सभी ने एक स्वर में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बैठक में भाजपा नेता कपूर सिंह बैनीवाल ने रणबीर गंगवा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे आज इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं ये लोग संकीर्ण जातिवाद व द्वेष भावना से ऐसा कर रहे हैं।

उधर जाट धर्मशाला सभा, हिसार की कार्यकारिणी की एक बैठक सभा प्रधान विकेंद्र मलिक की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जाट समाज को दिए गए आरक्षण को रद्द किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। सभा ने केंद्र सरकार से इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिविजन याचिका दाखिल करने और उसकी सही तरीके से पैरवी करने की मांग की। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपप्रधान सतपाल डूडी, उपप्रधान सत्यवान सिंधु, महासचिव रविंद्र कालीरावण, सहसचिव विनोद बैनीवाल व कोषाध्यक्ष संजीव कोहाड़ आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed