फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother tounge_encouragement_punjab_govt

तैयार रहें, भाषा विभाग में निकलेंगी नौकरियां

Sun, 24 Nov 2013 12:20 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 24 Nov 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mother tounge_encouragement_punjab_govt
पंजाब सरकार पंजाबी मां-बोली और अमीर सभ्याचार को और प्रफुल्लित करने के लिए वचनबद्ध है। इस कड़ी में भाषा विभाग के खाली पद भर कर इसका कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन


यह विचार शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने शिवालिक स्कूल में व्यक्त किए। इससे पहले उन्होंने भाषा विभाग द्वारा शुरू किए पंजाबी सप्ताह का झंडा फहरा कर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


मलूका ने कहा कि पंजाबी को और प्रफुल्लित करने के लिए विद्वानों एवं साहित्यकारों के सुझाव लिए जाएंगे और उन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा।

वर्ष 2011 एवं 2012 के लिए साहित्यकारों, लेखकों, कवियों व बुद्धिजीवियों को पुरस्कार देने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। पुरस्कार राशि को भी दोगुना किया गया है। मार्च-14 से पहले पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों में कामकाज पंजाबी में करना यकीनी बनाया है। विधानसभा की कार्यवाही भी अब पंजाबी में की जाती है। दुनिया में 14 करोड़ लोग पंजाबी बोलते हैं।

बेशक इस दौर में हमें दूसरी भाषाओं के ज्ञान की जरूरत है, परंतु हमें अपनी मां-बोली को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। पंजाबी यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. जसपाल सिंह ने कहा कि डेढ़ सौ मुल्कों में बोली जाने वाली पंजाबी भाषा का दुनिया में 12वां स्थान है। परंतु पंजाबियों में पंजाबी साहित्य पढ़ने की घटती रुचि चिंता का विषय है। पंजाबी के नाम पर टीवी कार्यक्रम पंजाबी सभ्याचार पर कलंक हैं।

डॉ. गुरबचन सिंह राही ने भी समागम को संबोधित किया। शिक्षामंत्री ने भाषा विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया। जसवंत सिंह कंवल, एएस भुल्लर, गुरबख्श सिंह, सुरिंदर सिंह गिल, मोहन सिंह को सम्मानित किया।


विभाग की डायरेक्टर डॉ. बलबीर कौर ने सभी का स्वागत किया और पंजाबी सप्ताह के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जीएस घुम्मन, हरजिंदर कौर, निरपिंदर सिंह रतन, गुरनाम सिंह बिजली, मनमोहन सिंह दाऊं भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed