फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Most parents in favor of offline education in Panchkula

पंचकूला: ऑफलाइन शिक्षा के पक्ष में ज्यादातर अभिभावक, बोले- बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास

Sun, 04 Jul 2021 08:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Jul 2021 08:10 AM IST
सार

कोरोना अपने साथ कई बदलाव लेकर आया। खान-पान और रहन-सहन में इसका असर देखने को मिला। सबसे अधिक परिवर्तन स्कूली व्यवस्था में हुआ। स्कूल बंद हुए तो इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई शुरू हुई। अब अभिभावक और छात्र फिर से स्कूलों की पुरानी व्यवस्था चाहते हैं।

विज्ञापन
Most parents in favor of offline education in Panchkula
स्कूल बैग टांगे बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल से ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले ज्यादातर बच्चों के साथ ही अब उनके अभिभावक ऑफलाइन शिक्षा को ज्यादा बेहतर मानते हैं। ऐसा इस वजह से कतई नहीं है कि ऑनलाइन शिक्षा में कोई कमी है, बल्कि ऐसा इस वजह से है क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई के चलते बच्चों का सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


पंचकूला में करीब 70 फीसदी अभिभावक ऑफलाइन शिक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि उनका मानना है कि कोरोना के दौर की वजह से यह स्कूलों और अभिभावकों की मजबूरी है कि बच्चों की ऑफलाइन शिक्षा नहीं हो सकती। 30 फीसदी अभिभावकों का कहना है कि ऑनलाइन शिक्षा ठीक है, पर इसमें अनुशासन को ज्यादा बढ़ाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


पंचकूला में 30 फीसदी बच्चों का भी कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई ठीक है, पर इससे उनकी कई गतिविधियों पर रोक लग गई है। वहीं, 40 फीसदी बच्चों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई बेहतर है। ऑनलाइन शिक्षा के कारण वह पूरे दिन घर पर होते हैं, इस वजह से ज्यादा सक्रिय नहीं हो पाते हैं। वहीं 20 फीसदी बच्चे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही प्रकार की पढ़ाई से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला की एक अभिभावक तनु गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई अच्छी है, पर मुझे लगता है कि ऑफलाइन शिक्षा ज्यादा समझ में आती थी। ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से बच्चे कम सतर्क हैं। अभिभावक ज्योति के अनुसार करीब दो साल से बच्चे घर में हैं। इससे उनका विकास रुक गया है। अभिभावक सुमित के अनुसार सबसे बड़ी समस्या बच्चों को न खेलने को मिलता है न वह पढ़ाई पर ज्यादा केंद्रित हो पाते हैं। इस ऑफलाइन शिक्षा अधिक कारगर है।


वहीं, अभिभावक जगमीत के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई में कोई हर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी इसमें कुछ त्रुटियां हैं और अगर इन्हें ठीक किया जाए तो यह शिक्षा काफी कारगर साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed