{"_id":"58c196634f1c1bc250dc3e46","slug":"morni-herbal-forest-panchkula-news-baba-ramdev-patanjali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव को मोरनी की जमीन देने पर कांग्रेस-भाजपा में टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव को मोरनी की जमीन देने पर कांग्रेस-भाजपा में टकराव
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव को मोरनी की जमीन देने पर टकराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला जिले के मोरनी में विश्व हर्बल फॉरेस्ट पार्क विकसित करने के लिए बाबा रामदेव और पतंजलि ट्रस्ट को जमीन देने के मुद्दे पर विधानसभा में जमकर शोर-शराबा हुआ। कांग्रेस विधायक करण दलाल ने सरकार पर बिना ग्लोबल टेंडर किए पार्क विकसित करने का एमओयू पतंजलि ट्रस्ट के साथ करने पर सवाल उठाए।
दलाल के बाबा की दवाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सत्ता पक्ष और कांग्रेस में तीखी झड़प हो गई । स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मोरनी की जमीन किसी को न देने की सफाई दी पर कांग्रेस विधायक संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने मंत्री के जवाब पर असंतोष जताते हुए वॉकआउट कर दिया, इस पर राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस विधायकों को कान से पकड़कर बाहर निकालने की टिप्पणी कर दी, जिससे हंगामा हो गया।
कांग्रेस विधायक मंत्री से माफी मंगवाने व शब्द वापस लेने पर अड़ गए। हंगामा मोरनी को लेकर भाजपा विधायक लतिका शर्मा की ओर से पूछे सवाल के दौरान हुआ। 10.38 बजे के बाद प्रश्नकाल भी नहीं चल पाया। गतिरोध इतना बढ़ गया कि स्पीकर कंवर पाल के साथ ही संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस विधायक सीटों पर बैठे, लेकिन मंत्री के माफी न मांगने पर कार्यवाही नहीं चलने दी। बाद में स्पीकर ने आपत्तिजनक शब्दों को कार्यवाही से हटवा दिया।

रामदेव से पता नहीं क्यों लगता है डर : विज
मोरनी के लोगों को फायदा नहीं : दलाल
करण दलाल ने कहा कि रामदेव औषधीय दवाओं का कारोबार करेंगे और इलाके के लोगों को इससे कोई फायदा नहीं होगा। उन्हें जमीन देने पर सीधे भ्रष्टाचार का मामला बनता है। सरकार बताए किस कानून केतहत जमीन दी है। रामदेव, भाजपा के बाबा हैं।
रामदेव से पता नहीं क्यों लगता है डर : विज
अनिल विज ने कहा कि रामदेव से कांग्रेसियों को पता नहीं क्यों डर लगता है। उन्हें जमीन नहीं दी, वे 17 हजार एकड़ पर सिर्फ पार्क विकसित करेंगे और 25 हजार मेडिसनल प्लांट लगाएंगे। पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि दुनिया रामदेव की दवाइयां खाकर ठीक हो रही है। वे पूरी दुनिया के लिए योग केब्रांड अंबेसडर हैं।