फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than six lakh employees of Haryana will be covered in cashless scheme

Haryana: कैशलेस योजना में कवर होंगे हरियाणा के 6.51 लाख कर्मी, पेंशनभोगी और आश्रितों को भी मिलेगा लाभ

Mon, 07 Nov 2022 09:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 09:32 PM IST
सार

श्रेणी-2 में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के 1200 परिवार, आजाद हिंद फौज के सैनिकों के 424 परिवार, आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे व्यक्तियों के 555 परिवार, हिंदी आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों के 186 परिवार, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जेल में बंद व्यक्तियों के 614 परिवार शामिल किए जाएंगे। 

विज्ञापन
More than six lakh employees of Haryana will be covered in cashless scheme
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा सरकार कैशलेस योजना स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। इस योजना के तहत छह लाख 51 हजार से अधिक कर्मचारी, पेंशनभोगी और उनके आश्रितों समेत अन्य श्रेणियों के लोग कवर होंगे। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस संबंध में समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को बीमा योजना का आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जल्द तैयार करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


योजना के तहत श्रेणी-1 के तहत हरियाणा के सरकारी व निगम कर्मचारियों के तीन लाख 43 हजार 746 परिवार, पेंशनर्स के तीन लाख पांच हजार परिवारों को यह लाभ मिलेगा। श्रेणी-2 में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के 1200 परिवार, आजाद हिंद फौज के सैनिकों के 424 परिवार, आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे व्यक्तियों के 555 परिवार, हिंदी आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों के 186 परिवार, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जेल में बंद व्यक्तियों के 614 परिवार शामिल किए जाएंगे। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सूची में शामिल निजी अस्पतालों की भौगोलिक दृष्टि से मैपिंग की जाए। योजना के लिए अधिकारियों व कर्मचारी संघों से भी सुझाव लेकर मसौदा तैयार किया जाए। गैर-सूचीबद्ध अस्पतालों में आपातकालीन स्थितियों में उपचार की अनुमति वर्तमान अभ्यास के अनुसार ही दी जाएगी। पैन इंडिया के पैनल पर वर्तमान में हरियाणा, ट्राईसिटी, एनसीआर में सूचीबद्ध सभी पैनल अस्पतालों में सेवाएं उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य की राजधानियों, मेट्रो शहरों के पैनल में शामिल अस्पतालों को भी हरियाणा सरकार की बीमा कंपनी द्वारा सूचीबद्ध किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed