{"_id":"68428b35b9e9ce481b0236b9","slug":"more-than-half-of-pregnant-women-coming-to-gmch-32-are-undergoing-caesarean-delivery-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ के इस अस्पताल में नाॅर्मल से ज्यादा सिजेरियन डिलीवरी, प्रशासन के पास नहीं कोई जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ के इस अस्पताल में नाॅर्मल से ज्यादा सिजेरियन डिलीवरी, प्रशासन के पास नहीं कोई जवाब
Fri, 06 Jun 2025 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 Jun 2025 04:56 PM IST
सार
सी सेक्शन डिलीवरी से लंबे समय तक चलने वाले गंभीर नतीजे हो सकते हैं। जिनमें इंफेक्शन, खून का ज्यादा बह जाना, अंगो में चोट आ जाना जैसी चीजें भी हो सकती है। कभी कभी एक और सी सेक्शन करने की भी जरूरत पड़ जाती है। इसके साथ ही अस्पताल में ज्यादा दिनों के लिए रुकना पड़ सकता है और रिकवरी टाइम भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
डिलीवरी
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
चंडीगढ़ के जीएमसीएच 32 में आने वाली आधे से ज्यादा गर्भवतियों की सिजेरियन डिलीवरी की जा रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों में ऐसा नहीं है। जीएमएसएच 16 समेत अन्य तीनों सिविल अस्पतालों की स्थिति इससे कहीं बेहतर है। वहां विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों का पालन करने का प्रयास किया जा रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, सिर्फ 10 से 25 फीसदी डिलीवरी के मामलों में ही सी-सेक्शन की जरूरत पड़ती है, यानी नॉर्मल डिलीवरी ज्यादा होनी चाहिए। जीएमसीएच अस्पताल प्रशासन के पास ऐसा होने के कारण को लेकर कोई जवाब नहीं है। जबकि अस्पताल प्रशासन से आरटीआई के जवाब में मिली जानकारी में इसकी पुष्टि हो रही है। जिसमें बताया गया है कि 2021 से 2024 के बीच में हुई कुल डिलीवरी में सिजेरियन की संख्या हर महीने ज्यादा रही है। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि जीएमसीएच सिजेरियन डिलीवरी में निजी अस्पतालों से भी आगे है।
यह भी पढ़ें: कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: दोस्त ने ही ताबड़तोड़ गोलियों से किया छलनी, इन्होंने ली कत्ल की जिम्मेदारी; Video
विज्ञापन
आरटीआई एक्टिविस्ट आरके गर्ग का कहना है कि जीएमसीएच में नॉर्मल के बजाय सिजेरियन डिलीवरी ज्यादा होना गंभीर बात है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को सोचने की जरूरत है।

Trending Videos
शोध में भी हुआ साबित
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास की एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि पिछले 5 से 8 साल में देश में सिजेरियन की मदद से बच्चों का जन्म काफी ज्यादा बढ़ा है। स्टडी में बताया गया है कि साल 2016 से 2021 तक देश में सिजेरियन से डिलीवरी में इजाफा हुआ है। 2016 में जहां इसकी संख्या 17.2 फीसदी थी तो 2021 में बढ़कर 21.5% तक पहुंच गई। पीयर-रिव्यू जर्नल बीएमसी प्रेग्नेंसीएंड चाइल्डबर्थ में पब्लिश इस स्टडी में बताया गया है कि सिजेरियन सेक्शन डिलीवरी के लिए जरूरी नहीं है। यह मां और बच्चे दोनों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।
सी-सेक्शन डॉक्टरों के लिए है सहूलियत
बीएमसी प्रेग्नेंसी ऐंड चाइल्डबर्थ जर्नल में पब्लिश हुए इस सर्वे के मुताबिक, नॉर्मल डिलिवरी में लगने वाला समय और बर्थ का समय पता नहीं होना भी डॉक्टर के सी-सेक्शन को चुनने की बड़ी वजह है। वजाइनल डिलिवरी में 12 घंटे से ज्यादा का लेबर और ऑड टाइमिंग पर डिलिवरी के चांस ज्यादा होते हैं, जबकि सिजेरियन मेथड में डॉक्टर्स अपने मुताबिक डिलिवरी टाइम और उसमें लगने वालासमय तय कर सकते हैं।'
सिजेरियन के नुकसान जान लें
लैंसेट में छपी एक रिसर्च में पाया गया है कि जो महिलाएं सी सेक्शन से गुजरती हैं उनमें गर्भाशय का टूटना, खून का ज्यादा बह जाना, अंगों में चोट आ जाना जैसी चीजें भी हो सकती है। हर एक सी सेक्शन के साथ ये जोखिम बढ़ता जाता है। इस तरह से जन्म लेने वाले शिशुओं को योनि से जन्म लेने वाले शिशुओं की तुलना में अलग-अलग हार्मोनल, शारीरिक और माइक्रोबियल वातावरण का सामना करना पड़ता है, जिससे एलर्जी, अस्थमा जैसी होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।सिजेरियन डिलीवरी के रिस्क
- जन्म के दौरान प्रेगनेंट महिला में इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।- यूटरस यानी गर्भाशय में ब्लीडिंग हो सकती है।
- बच्चे को सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
- हाइपोग्लाइसीमिया का रिस्क
स्थिति गंभीर होने पर ही होता है सिजेरियन
इंडियन सोसाइटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन की चंडीगढ़ शाखा की पूर्व अध्यक्ष डॉ निर्मल भसीन का कहना है कि सी-सेक्शन डिलीवरी की जरूरत तब पड़ती है, जब नॉर्मल डिलीवरी में मां या बच्चे की जान को जोखिम हो सकता है। यह समस्या तब होती है, जब गर्भ में बच्चे की पोजीशन ठीक नहीं होती है। अगर गर्भ में बच्चा उल्टा है या आड़ा-तिरछा है तो सी-सेक्शन की जरूरत पड़ती है। वहीं अगर मां को गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो तो भी सिजेरियन करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं के कहने पर सिजेरियन नहीं किया जाता। लेकिन यह कहना सही नहीं है कि प्राइवेट सेक्टर में जान बूझकर सिजेरियन किया जा रहा है। इस भ्रम को दूर करने के लिए ही अब बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल सिजेरियन और नॉर्मल डिलीवरी का शुल्क एक समान कर रहे हैं।आंकड़े बयां कर रहे हकीकत
जीएमसीएच 32वर्ष एनवीडी(नॉर्मल डिलीवरी) एलएससीएस(सिजेरियन डिलीवरी)
2021 1356 1460
2022 1937 2117
2023 2131 2335
2024 2141 2429
जीएमएसएच 16
वर्ष एनवीडी(नॉर्मल डिलीवरी) एलएससीएस(सिजेरियन डिलीवरी)
2021 3173 2153
2022 4495 2868
2023 4638 3275
2024 4735 3781
सिविल अस्पताल 45
वर्ष एनवीडी(नॉर्मल डिलीवरी) एलएससीएस(सिजेरियन डिलीवरी)
2021 531 69
2022 748 78
2023 655 35
2024 479 18
सिविल अस्पताल मनी माजरा
वर्ष एनवीडी(नॉर्मल डिलीवरी) एलएससीएस(सिजेरियन डिलीवरी)
2021 1560 209
2022 1489 172
2023 1465 198
2024 1269 293
सिविल अस्पताल सेक्टर 22
वर्ष एनवीडी(नॉर्मल डिलीवरी) एलएससीएस(सिजेरियन डिलीवरी)
2021 2351 894
2022 2340 918
2023 2192 670
2024 2014 492
नॉर्मल डिलीवरी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जबकि सिजेरियन कृत्रिम। सिजेरियन डिलीवरी में बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। ऐसी में जब स्थिति गंभीर हो तभी सिजेरियन डिलीवरी होनी चाहिए। इस बात को आज के दंपतियों को भी समझना होगा जो शुभ मुहूर्त और अन्य बातों के कारण नॉर्मल की बजाय सिजेरियन डिलीवरी के लिए डॉक्टरों पर दबाव बनाते हैं। - डॉ आर एस बेदी, इंडियन
मेडिकल एसोसिएशन के एजुकेशनल चेयरमैन व बाल रोग विशेषज्ञ