फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: दोस्त ने ही गोलियों से किया छलनी, फिल्म देखकर बाहर निकले थे सोनू और प्रिंस; Video

Fri, 06 Jun 2025 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला/चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला/चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Jun 2025 12:03 PM IST
सार

पंचकूला के अमरावती के कॉस्मो मॉल के बाहर राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कार सवार दो बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर 15 गोलियां दागीं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
National level Kabaddi player shot dead at behest of gangster Lawrence Bishnoi brother Anmol in panchkula
panchkula murder - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला के अमरावती के कॉस्मो मॉल के बाहर गुरुवार देर रात 10.30 बजे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के इशारे पर राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोलटा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने मॉल के बाहर सोनू नोल्टा के स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागीं।


सोनू (32) कालका के गांव नोल्टा का रहने वाला था, जबकि उसके साथ स्कार्पियो में सवार प्रिंस (26) पिंजौर के गांव मल्लाह का रहने वाला है। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। 
National level Kabaddi player shot dead at behest of gangster Lawrence Bishnoi brother Anmol in panchkula
पंचकूला में मर्डर - फोटो : संवाद
डॉक्टरों ने सोनू नोल्टा को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस के जांघ में गोली लगी है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। वारदात के 20 मिनट बाद गाड़ी में भागते हुए पीयूष नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सोनू नोल्टा की हत्या की जिम्मेदारी ली है। 
 
National level Kabaddi player shot dead at behest of gangster Lawrence Bishnoi brother Anmol in panchkula
पंचकूला में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
'राम राम भाइयों। ये जो वारदात की है... हमने की है'
वीडियो में पीयूष बोल रहा है कि सोनू नोल्टा के साथ व्यक्तिगत रंजिश थी। राम राम भाइयों। ये जो वारदात की है... हमने की है। अगर किसी और को दिक्कत हो तो वो बता सकता है। उसे भी जवाब दिया जाएगा। लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई मेरे साथ है। उसके कहने पर सोनू नोल्टा को गोली मारी है। स्विफ्ट कार में एक बदमाश पिस्तौल लहरा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
National level Kabaddi player shot dead at behest of gangster Lawrence Bishnoi brother Anmol in panchkula
पंचकूला में मर्डर - फोटो : संवाद
सूत्रों के मुताबिक पीयूष और सोनू नोल्टा दोस्त थे लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों अलग हो गए थे। पीयूष क्लब जाता था, जबकि सोनू पार्टी आयोजित करता था। घटनास्थल का डीसीपी सृष्टि गुप्ता, क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 और 26 थाने की पुलिस ने दौरा किया। फोरेंसिक टीम ने सैंपल जुटाए हैं। मौके से पुलिस को चार खोल मिले हैं।
विज्ञापन
National level Kabaddi player shot dead at behest of gangster Lawrence Bishnoi brother Anmol in panchkula
पंचकूला में मर्डर - फोटो : संवाद
फिल्म देखकर बाहर निकले थे सोनू और प्रिंस
पुलिस के मुताबिक सोनू और प्रिंस दो लड़कियों के साथ कॉस्मो मॉल में फिल्म देखने के बाद बाहर आकर अपनी स्कार्पियो में बैठे थे। इसी बीच चोखी ढाणी की तरफ वहां स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed