फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 60 percent posts of Vasika Navis are Vacant in Punjab

पंजाब: वसीका नवीस के 60 प्रतिशत पद खाली, 1262 ही बचे, रजिस्ट्री लिखाने के लिए लंबा हो रहा इंतजार

Thu, 12 Aug 2021 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Aug 2021 12:17 PM IST
सार

पंजाब में वसीका नवीसों के 3132 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 1262 वसीका नवीस रजिस्ट्री लिखने का काम कर रहे हैं। इस समय 1870 पद सूबे में खाली पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
More than 60 percent posts of Vasika Navis are Vacant in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जिलों में वसीका नवीसों (रजिस्ट्री लिखने वाले) के करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। राज्य के 21 जिलों में 1262 पदों पर वसीका नवीसों के लाइसेंस बचे हैं। पंजाब सरकार द्वारा इन पदों पर कोई भर्तियां नहीं की हैं। इस कारण से लोगों को रजिस्ट्री लिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि जल्द ही सरकार खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन


पंजाब में वसीका नवीसों के 3132 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 1262 वसीका नवीस रजिस्ट्री लिखने का काम कर रहे हैं। इस समय 1870 पद सूबे में खाली पड़े हुए हैं। कई सालों से इन पदों के नहीं भरे जाने से अब 60 प्रतिशत से अधिक वसीका नवीसों के पद खाली हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को रजिस्ट्री लिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



हालांकि पंजाब सरकार वसीका नवीसों को सिर्फ लाइसेंस जारी करती है, साथ ही तहसील परिसर में बैठने की व्यवस्था कराती है। सरकार की ओर से इस कार्य के लिए इन्हें कोई तनख्वाह नहीं दी जाती है, वसीका नवीस रजिस्ट्री लिखकर खुद ही कमाई करता है। पंजाब सरकार ने वसीका नवीसों के रिक्त पड़े पदों के लिए सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों से रिपोर्ट मांगी है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार रिक्त पड़े पदों पर नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रक्रिया में अभी देरी
पंजाब सरकार ने रजिस्ट्री की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के लिए दो साल पहले प्रयास शुरू किए थे। सरकार चाहती थी कि रजिस्ट्री के लिए टेंपलेट ऑनलाइन किए जाएं ताकि आवेदक टेंपलेट डाउनलोड करके जानकारी दर्ज करके आसानी से रजिस्ट्री करवा सके, लेकिन अभी इस प्रस्ताव को टाल दिया गया है। अब इस प्रक्रिया में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद ही तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed