फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Moon eclipse will not be seen in Chandigarh

चंडीगढ़ में नहीं दिखेगा चंद्रग्रहण

Tue, 25 May 2021 09:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Moon eclipse will not be seen in Chandigarh
चंडीगढ़। इस साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को लगेगा। इसी दिन चंद्रग्रहण के साथ-साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी।
विज्ञापन

देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि यह चंद्रग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में हर जगह पर नहीं दिखाई देगा।
चंद्रग्रहण का समय और सूतक काल
ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि यह चंद्रग्रहण 26 मई को वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में घटित होगा। दोपहर में 3.15 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6.23 मिनट पर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां ग्रहण दिखाई देगा, वहीं पर इसका सूतक तथा ग्रहण का अच्छा या बुरा प्रभाव होगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सूतक का प्रभाव भी नहीं होगा
ईश्वर चंद्र शास्त्री का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल आदि राज्यों में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां पर ग्रहण के सूतक का कोई विचार नहीं होगा। सभी मंदिर एवं धार्मिक स्थल खुले रहेंगे एवं पूजा-पाठ अनुष्ठान भी प्रतिदिन की भांति होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed