{"_id":"60f5ecdb8ebc3e6d51792674","slug":"monsoon-s-third-rain-temperature-dropped-by-seven-degrees-chandigarh-news-pkl420681126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की तीसरी बारिश, तापमान सात डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की तीसरी बारिश, तापमान सात डिग्री गिरा
विज्ञापन
बारिश के दौरान लबालब भरी सड़कें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मानसून की सक्रियता से सोमवार सुबह पूरे ट्राइसिटी में झमाझम बारिश हुई। शहर के मुकाबले बाहरी इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जगह-जगह जलभराव हुआ। इससे लोगों को थोड़ी-बहुत परेशानी का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी बारिश के आसार बन रहे हैं। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। बुधवार से मानसून निष्क्रिय पड़ने लगेगा। मानसून आने के बाद तीसरी बार रिकॉर्ड बारिश हुई है। इससे पहले दो जुलाई को 10 एमएम, 12 जुलाई को 18 एमएम बारिश हुई थी।
सोमवार को चंडीगढ़ में 18.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि एयरपोर्ट इलाके में 55 एमएम हुई। बारिश से अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। 19 मई के बाद सोमवार को सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 19 मई को 27.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उसके बाद तापमान में बढ़ा हुआ रिकॉर्ड किया जा रहा था। मानसून सक्रिय होने के बाद यह दूसरी बारिश है, जब बरसात ने दहाई का आंकड़ा पार किया हो। मौसम विभाग का कहना है कि 24 जुलाई के बाद फिर से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 21 जुलाई की सुबह तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। उसके बाद से यह कमजोर पड़ जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान अगले तीन दिन 29 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। तीनों दिन बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।