चंडीगढ़: बिन बरसे लौटा मानसून, 13 दिन पहले आया, 13 दिन बाद गया, औसत से 29 फीसदी कम बारिश
इस मानसून सीजन के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे हरियाणा और पंजाब को 13 जुलाई 2021 को और चंडीगढ़ में 13 जून 2021 को कवर किया। चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा से भी मानसून की देर से विदाई हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से पूरा मानसून 8 अक्तूबर को लौटा है। मानसून इस बार शहर में 13 दिन पहले आया था और 13 दिन बाद ही लौटा है। मौसम विभाग के अनुसार औसतन 25 सितंबर को मानसून लौट जाता है लेकिन इस बार देरी हुई है। इस मानसून सीजन के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे हरियाणा और पंजाब को 13 जुलाई 2021 को और चंडीगढ़ में 13 जून 2021 को कवर किया।
चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा से भी मानसून की देर से विदाई हुई है। मानसून भले देरी से गया है, लेकिन ये बिन बरसे लौटा है। इस सीजन में बारिश काफी कम हुई है। इस साल जून में 8, जुलाई में 48 और अगस्त में 44 फीसदी औसत से कम बारिश हुई, जबकि सितंबर महीने में ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बीते पांच वर्षों के मुकाबले इस साल मानसून सबसे कमजोर रहा। जुलाई और अगस्त महीने में अनुमान के मुताबिक काफी कम बारिश हुई, जबकि सितंबर में अनुमान से 19 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें: अमित शाह से मिले मनोहर लाल: केंद्रीय गृह मंत्री को दी किसान आंदोलन की जानकारी, जल्द खुल सकतीं दिल्ली की सीमाएं
गुलाबी ठंड का एहसास, पड़ने लगीं ओस की बूंदें
मानसून की वापसी के बाद अब हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में धूप में अवश्य तेजी दिखाई दे रही है, लेकिन शाम होने के बाद मौसम ठंडा हो जाता है। उमस या गर्मी नहीं हो रही है। रात लंबी और दिन छोटे हो गए हैं। शाम होने के साथ ही फिजाओं में हल्की ठंडक घुलने लगती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह-सुबह पेड़ की पत्तियों और फूलों में ओस की बूंदे दिखाई देने लगी हैं।
10 साल में कब गया मानसून
- वर्ष मानसून वापसी
- 2021 8 अक्तूबर
- 2020 30 सितंबर
- 2019 10 अक्तूबर
- 2018 1 अक्तूबर
- 2017 30 सितंबर
- 2016 5 अक्तूबर
- 2015 29 सितंबर
- 2014 28 सितंबर
- 2013 17 अक्तूबर
- 2012 25 सितंबर
- 2011 26 सितंबर
इस वर्ष मानसून में हुई कुल बारिश
महीना बारिश (एमएम) औसत (एमएम) फर्क (प्रतिशत)
- जून 119.4 130.2 -8
- जुलाई 148.1 283.3 -48
- अगस्त 162.2 287.8 -44
- सितंबर 172.5 145.2 +19
- सीजन (जून-सितंबर) 600.2 846.5 -29