{"_id":"616017388ebc3e334a5ec789","slug":"monsoon-departs-from-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से विदा हुआ मानूसन: 13 दिन पहले आया, देर से गया फिर भी 29 फीसदी कम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से विदा हुआ मानूसन: 13 दिन पहले आया, देर से गया फिर भी 29 फीसदी कम हुई बारिश
Fri, 08 Oct 2021 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 08 Oct 2021 03:33 PM IST
सार
बीते पांच वर्षों के मुकाबले इस साल मानसून सबसे कमजोर रहा। जुलाई और अगस्त महीने में अनुमान के मुताबिक काफी कम बारिश हुई, जबकि सितंबर में अनुमान से 19 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
विज्ञापन
मानसून
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में इस साल 13 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी थी और कई वर्षों बाद सबसे देरी से अक्तूबर में मानसून की विदाई हुई है। इसके बावजूद इस बार मानसून कमजोर रहा और करीब 29 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। अब आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - रणजीत सिंह हत्याकांड: डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषी करार, सीबीआई विशेष अदालत 12 अक्तूबर को सुनाएगी सजा
विज्ञापन
शहर में मानसून जून से सितंबर के बीच सक्रिय रहता है और सितंबर के आखिर में उसकी विदाई होती है। लेकिन इस वर्ष मानसून की वापसी 5-6 अक्तूबर को हुई है। ऐसा कई साल के बाद हुआ है। देरी से मानसून की विदाई का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से तापमान चढ़ा हुआ है और गर्मी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी मौसम के गर्म रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में भी तापमान 34 डिग्री के आसपास ही रहने वाला है। इस साल जून में 8, जुलाई में 48 और अगस्त में 44 फीसदी औसत से कम बारिश हुई, जबकि सितंबर महीने में ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बीते पांच वर्षों के मुकाबले इस साल मानसून सबसे कमजोर रहा। जुलाई और अगस्त महीने में अनुमान के मुताबिक काफी कम बारिश हुई, जबकि सितंबर में अनुमान से 19 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
पिछले पांच सालों में हुई बारिश
वर्ष इतनी हुई (एमएम) इतनी होनी चाहिए थी (एमएम) फर्क
2021 600.2 846.5 29 फीसदी कम
2020 791.1 846.5 7 फीसदी कम
2019 716.4 846.5 15 फीसदी कम
2018 993.3 844.2 18 फीसदी ज्यादा
2017 752.8 844.2 11 फीसदी कम