{"_id":"5d41352c8ebc3e6d1e2bdf2a","slug":"monsoon-alert-weather-forecast-rainfall-in-haryana-for-next-five-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगले 5 दिन हरियाणा में मदमस्त रहेगा मौसम, कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश, लुत्फ उठाएं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 5 दिन हरियाणा में मदमस्त रहेगा मौसम, कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश, लुत्फ उठाएं लोग
Wed, 31 Jul 2019 12:01 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले पांच दिन हरियाणा का मौसम इतना मदमस्त और सुहाना रहने वाला है कि आपको मजा ही आ जाएगा। कहीं हल्की तो कही मध्यम बारिश होगी। दरअसल, हरियाणा में मानसून के दो दिनों तक ब्रेक लेने के बाद 31 जुलाई से फिर सक्रिय होने की संभावना है। सीजन में तीसरी दफा मानसून हरियाणा की धरती पर मेहरबान होने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 जुलाई से 4 अगस्त तक प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सीजन में 30 जुलाई तक हरियाणा में सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 197.2 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन मानसून की रफ्तार सुस्त होने की वजह से 149.2 मिमी बारिश ही हो सकी है। प्रदेश में सीजन में सबसे अधिक बारिश 338 मिमी बारिश यमुनानगर में हुई है, जबकि पंचकूला में महज 113.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वैसे पंचकूला में इस समय तक सामान्य बारिश 415.4 मिमी होती है।
ऐसे में पंचूकला प्रदेश में सबसे अधिक प्यासा है। बीते 24 घंटे में महेंद्रगढ़ और पंचकूला में हल्की बारिश दर्ज की। हालांकि मंगलवार को कहीं से भी बारिश होने की सूचना नहीं मिली। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 31 जुलाई से चार अगस्त तक हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावित है। वहीं, चंडीगढ़ मौसम विभाग ने एक और दो अगस्त को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिनों तक बारिश के मद्देनजर किसानों को धान और कपास की फसलों में सिंचाई और कीटनाशक स्प्रे रोकने की सलाह दी है। बारिश के चलते पानी जमा होने से फसलों की जड़ में सुंडी रोग होने की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में सामान्य ज्यादा बारिश
सिरसा- 26 प्रतिशत
कुरुक्षेत्र- 13 प्रतिशत
करनाल- 11 प्रतिशत
इन जिलों में सामान्य से कम बारिश
पंचकूला- 73 प्रतिशत
रोहतक- 58 प्रतिशत
पानीपत-57 प्रतिशत
फतेहाबाद-48 प्रतिशत
कुरुक्षेत्र- 13 प्रतिशत
करनाल- 11 प्रतिशत
इन जिलों में सामान्य से कम बारिश
पंचकूला- 73 प्रतिशत
रोहतक- 58 प्रतिशत
पानीपत-57 प्रतिशत
फतेहाबाद-48 प्रतिशत