फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Money Spending on Election Publicity

खर्च पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर

Sat, 08 Mar 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 08 Mar 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
Money Spending on Election Publicity
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार 70 लाख से ज्यादा नहीं खर्च कर पाएंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को अपने खर्च का पूरा हिसाब किताब रखना होगा। जिसकी चुनाव आयोग द्वारा जांच पड़ताल की जाएगी। यह बात उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीन कुमार थिंद ने दी।
विज्ञापन


इस दौरान वह विभिन्न राजनीति पार्टियों के नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। थिंद ने बताया कि उम्मीदवारों को गाड़ियां, रैली, पोस्टर, होर्डिंग आदि पर आने वाले खर्च का हिसाब भी रखना होगा।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को निर्धारित कीमतों संबंधी लिस्ट भी जारी की जाएगी। जिस संबंधी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की ड्यूटियां भी लगाई गई है।

उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को कहा कि वह जिले के विभिन्न स्थानों पर लगे अपने होर्डिंग उतारे। अगर होर्डिंग न उतारे गए तो इसपर आने वाला खर्च उम्मीदवारों के खर्चे पर जोड़ा जाएगा। किसी भी तरह की प्रचार सामाग्री बिना मंजूरी से इमारतों पर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 मार्च को बूथ स्तर पर वोट बनाई जाएगी। इस मौके भाजपा के जिला उपप्रधान रमेश वर्मा, सीपीआई से दलेर सिंह, बीएसपी से सोहन सिंह, कांग्रेस से जगीर सिंह के अलावा एसडीएम लखमीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed