{"_id":"56e0714d4f1c1bbb5a8b4570","slug":"molestation-with-learner-driving-girl-accused-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग सीख रही युवती से छेड़छाड़, आरोपी ड्राईवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइविंग सीख रही युवती से छेड़छाड़, आरोपी ड्राईवर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने बुधवार को ड्राइविंग स्कूल के एक चालक पर ड्राइविंग सिखाने के बहाने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिकायत सेक्टर-23 निवासी एक युवती ने दर्ज करवाई। उसने बताया कि पिछले पंद्रह दिन से वह कार ड्राइविंग सीख रही है। उसको ट्रेनिंग सेक्टर-30बी निवासी ड्राइवर जसवंत देता था। इसी दौरान बुधवार को वह सेक्टर-24 स्थित नेहरू भवन की ओर कार लेकर गया। इसके बाद उसने पहले गियर बदलवाने के बहाने से हाथ पर हाथ रखा।
विज्ञापन
इसके बाद वह अश्लील हरकतें करने लगा। ड्राइवर जसवंत की इस हरकत के बाद युवती ने अपने परिजनों का कॉल करके बताया। बाद में उन्होंने सेक्टर-24 चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, सेक्टर-24 चौकी प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन