{"_id":"5a659df14f1c1bb1208b4a3b","slug":"molestation-with-6-girls-in-a-single-day-hisar-haryana-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मनोहर' राज में बेटियां नहीं सुरक्षित, एक दिन में 6 लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मनोहर' राज में बेटियां नहीं सुरक्षित, एक दिन में 6 लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जिले में छेड़छाड़ के एक साथ छह मामले सामने आए हैं। सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे पर आम लोग बेटियों को शिक्षा दिलाने की पहल तो करने लगे, लेकिन अब जरूरत सुरक्षा की है। दो मामले तो ऐसे सामने आए, जिनमें पढ़ने जा रही बेटियों का पीछा किया गया और उनके साथ छेड़छाड़ की गई।
हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यहां तक कि तीनों मामलों में आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने तीनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। आरोपियों में दो बॉक्सिंग खिलाड़ी शामिल हैं। आरोपियों ने बेटियों का कई दिनों तक पीछा किया। आखिर में बेटियों ने हारकर उन्होंने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। फिर जाकर मामला पुलिस तक पहुंचा।
केस नंबर 1
कोचिंग सेंटर से लौटते समय छेड़छाड़
बस स्टैंड एरिया की 20 साल की एक युवती शहर में एक कोचिंग सेंटर पर एसएससी की कोचिंग लेती है। उसने पुलिस को शिकायत दी कि वह चार-पांच दिन पहले कोचिंग सेंटर से लौट रही थी। जगजीवन नगर का पवन उसे बस अड्डे के पास बाइक पर मिला। वह उसका पीछा करने लगा और छेड़छाड़ भी की। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता युवती के परिजनों ने पवन के खिलाफ डेढ़ साल पहले उसे बहला-फुसलाकर भगाने का केस दर्ज कराया था। वह मामला अंडर ट्रायल है।

दिल्ली में ब्याही युवती से जेठ ने की छेड़छाड़
केस नंबर 2
बाइक पर पीछा कर की छेड़छाड़
मंगाली रोड के एक गांव की 17 साल की किशोरी यहां जवाहर नगर में कंपीटिशन एग्जाम की कोचिंग लेती है। वह कोचिंग सेंटर से निकली तो 17, 18 और 19 जनवरी को दो लड़कों ने बाइक पर पीछा कर उससे छेड़छाड़ की। किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। आरोपी गौतम और उसके दोस्त मंजीत ने लगातार दो दिनों तक छात्रा का बाइक से पीछा किया। दोनों ने जवाहर नगर में उससे छेड़छाड़ की। महिला थाना पुलिस का कहना है कि डिफेंस कॉलोनी निवासी गौतम ओपन से दसवीं और सेक्टर 16-17 निवासी मंजीत बीए कर रहा है। वे दोनों एक एकेडमी में बॉक्सिंग सीखते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
केस नंबर 3
दिल्ली में ब्याही युवती से जेठ ने की छेड़छाड़
अर्बन एस्टेट एरिया की एक युवती दिल्ली में शादीशुदा है। युवती ने एसपी को शिकायत दी कि पति और सास दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करते हैं। यही नहीं दो महीने पहले एक दिन जेठ ने मौका पाकर उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट पाई। उसने जेठ की हरकत सास को बताई तो वह मुझे ही डांटने लगी। पुलिस ने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अमानत में खयानत और जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।
केस नंबर 4
छात्रा का किया अपहरण, पीछा करने पर छोड़ भागा
उकलाना मंडी के एक गांव में एक युवक ने दसवीं की छात्रा का अपनी कार में जबरदस्ती बैठाकर अपहरण किया। मामले की सूचना किसी ने परिजनों को दे दी। परिजनों ने गाड़ी का पीछा किया। आरोपी युवक छात्रा को बरवाला-खेदड़ मार्ग पर गाड़ी से नीचे उतारकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बेटी से बदसलूकी का विरोध किया तो पिता के पेट में सुआ घोंपा
केस नंबर 5
घर में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति का सिर फोड़ा
संतनगर में जूस की रेहड़ी लगाने वाले आदमी के घर शनिवार रात पांच युवक दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। आरोप है कि युवकों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब विरोध किया तो आरोपियों ने पति का सिर फोड़ डाला। घायल इलाज ले रहा है। उसका कहना है कि आरोपी उसे उसकी पत्नी से फोन पर बात करवाने के बारे में भी बार-बार दबाव डालता था और रात को फोन करता था।
केस नंबर 6
बेटी से बदसलूकी का विरोध किया तो पिता के पेट में सुआ घोंपा
गंगवा रोड की एक कॉलोनी में घर में घुसकर 13 साल की किशोरी से बदसलूकी की। युवती के पिता ने विरोध किया तो बदसलूकी करने वाले ने उसे पेट में सुआ घोंपकर घायल कर दिया दिया। झगड़े में हमलावर को भी चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।