फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali Weather News: Many areas submerged due to heavy rains in Mohali

मोहाली से भारी बारिश की तस्वीरें: सड़कें बनी तालाब, घरों में घुसा पानी, डेराबस्सी में बिगड़े हालात

Sun, 09 Jul 2023 11:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Jul 2023 11:54 AM IST
सार

मोहाली के फेज- 2 की बूथ मार्किट में 3-3 फुट पानी भर गया है। बारिश का पानी लोगों की दुकानों में भी घुस गया है। इससे बेसमेंट में पड़ा सामान खराब हो गया। दुकानदारों का कहना है कि इस बारिश ने उनका लाखों का नुकसान कर दिया है।

विज्ञापन
Mohali Weather News: Many areas submerged due to heavy rains in Mohali
मोहाली से बारिश की तस्वीरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है। लोगों के घरों, दुकानों, पार्किंग, गलियों में कई फुट तक पानी भर गया है। आलम यह है कि घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वाहन से अगर कोई निकल भी रहा है तो पानी ज्यादा होने के कारण मंजिल तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने मोहाली में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। खरड़ के पंचवटी एन्क्लेव में मकान का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

डेराबस्सी में बिगड़े हालात, नाव से लोगों को निकाला जा रहा 

मोहाली में बरसात से सबसे ज्यादा बुरे हालात हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है। कई गांवों में पानी भरा है। वहीं डेराबस्सी में घग्गर बांध के किनारे प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी है। गुलमोहर एक्सटेंशन में पानी लोगों के घरों में घुस गया है। कारें डूब गई हैं। प्रशासन ने लोगों को नाव और ट्रैक्टर से निकालना शुरू कर दिया है। वहीं नाव से जरूरत का सामान भी पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, गांव सितारपुर में ज्यादा पानी का स्तर बढ़ने पर ग्रामीण अपनी परंपरा के अनुसार अपने कुल देवता की पूजा करने भी पहुंचे। बता दें कि गांव सीतापुर निचले इलाके में स्थित है। यही वजह है कि इलाके का पूरा पानी गांव में घुस जाता है। मोहाली शहर में कई स्थानों पर सड़कें बह गई हैं। चप्पड़चिड़ी के पास सड़क टूट गई है। 

दुकानें भी जलमग्न

मोहाली के फेज- 2 की बूथ मार्किट में 3-3 फुट पानी भर गया है। बारिश का पानी लोगों की दुकानों में भी घुस गया है। इससे बेसमेंट में पड़ा सामान खराब हो गया। दुकानदारों का कहना है कि इस बारिश ने उनका लाखों का नुकसान कर दिया है। इन्वर्टर समेत अन्य बिजली के सामान खराब हो सकते हैं। ऐसा ही कुछ हाल शॉपिंग स्ट्रीट का है, जहां की पार्किंग में पानी भरा है।
 
नयागांव की गलियों का भी हाल कुछ ऐसा ही है। यहां सड़कें जलमग्न हैं। लोगो के कारों के टायर पूरे डूब गए हैं। वेस्टर्न टावर निज्जर रोड, सन्नी एनक्लेव, पीआर 7, गुरु तेग बहादुर नगर, सभी इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण जलभराव की स्थिति बनी है।

घर में घुसा पानी

24 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश से लोगों के घरों में कई फुट तक पानी भर गया है। घरों का सामान पानी में तैरता दिखा। फेज 11 के मकान नंबर 1436 में रहने वाली सुनीता देवी के घर में पानी भर गया। वह बताती हैं कि बारिश का पानी घर के घुस गया। निकालना भी मुश्किल है, क्योंकि निकालेंगे भी कहां, हर जगह पानी ही पानी है। घर का सारा सामान खराब हो गया है। हर साल यही समस्या होती है लेकिन निकासी का प्रबंध प्रशासन नहीं कर पाता।

नए सेक्टरों के भी बुरे हाल

मोहाली के नए सेक्टरों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां की सड़कें भी तालाब का रूप ले चुकी हैं। शनिवार से लगातार हो रही बारिश से नए सेक्टरों में पानी की निकासी ना होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया। इस वजह से आवाजाही पूरी तरीके से ठप हो गई। 

शहर जलमग्न मगर घरों में नहीं बचा पीने का पानी

खरड़, एरोसिटी, नयागांव, फेज 1 समेत कई इलाकों में बिजली की सप्लाई 15 से 20 घंटे से नहीं है। इस वजह से लोगों के घरों में पीने के पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। पूरा शहर जलमग्न है। मगर पीने का पानी घरों में नहीं बचा है।

 

पंचवटी एनक्लेव में मकान का एक हिस्सा ढहा, दूसरा झुका

खरड़ के पंचवटी एनक्लेव में एक मकान का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। मकान में रह रहे सभी लोग सुरक्षित हैं। मकान मालिक कपिल कुमार ने बताया कि सभी लोग घर में ही थे। सुबह लगभग 7:00 बजे घर का अगला हिस्सा अचानक ढह गया। आवाज सुनकर घर के सदस्य बाहर निकले। कपिल कुमार ने बताया कि उन्होंने यह घर नौ साल पहले बनवाया था। 



पंचवटी एनक्लेव पटियाला की राव नदी के किनारे स्थित है। एक कॉलोनाइजर ने इस एनक्लेव का निर्माण किया था। लगातार दो दिन की बारिश के बाद आज पटियाला राव की नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बारिश का पानी पंचवटी एनक्लेव की दीवार को तोड़ते हुए कपिल कुमार के घर की दीवार से टकरा गया। मिट्टी के कटान होने से मकान का एक हिस्सा ढह गया। कपिल कुमार के बगल वाले घर में भी दरारें आई हैं। वह एक ओर झुकने लगा है। मकान गिरने की सूचना पाकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह और अन्य कई अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पंचवटी के सभी घरों को खाली करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed