फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali: Theme Songs Prepared by Political Parties for Punjab Assembly Elections

पंजाब विधानसभा चुनाव: किसानों के चुनावी दंगल में उतरते ही प्रचार में लगा देसी तड़का, किसानों को ध्यान में रखकर तैयार हुए थीम सॉन्ग

Tue, 11 Jan 2022 04:43 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 04:43 PM IST
सार

मोहाली में तीन विधानसभा हलके हैं। तीनों हलकों में जिन पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। उनके नेता सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। वह मीटिंग के अलावा प्रचार भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mohali: Theme Songs Prepared by Political Parties for Punjab Assembly Elections
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनावों में किसानों के उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक पार्टियों के लिए तो यह चुनाव इस बार पार्टियों के लिए उनकी साख का सवाल बन गया है। ऐसे में किसानी प्रभाव से निपटने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने भी अपने चुनावी प्रचार में देसी तड़का लगाना शुरू कर दिया है। यह वोटरों पर कितना असर छोड़ता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन लोगों को उनके बारे में जानने का एक अच्छा मौका जरूर मिल रहा है। 

विज्ञापन

विधायक एनके शर्मा ने शेयर किया वीडियो 

मोहाली में तीन विधानसभा हलके हैं। तीनों हलकों में जिन पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। उनके नेता सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। वह मीटिंग के अलावा प्रचार भी कर रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार विधायक एनके शर्मा का सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनके परिवार से लेकर राजनीतिक जीवन और उनकी ओर से करवाए गए कामों को बताया गया है। 

विज्ञापन


यह गाना इलाके में बोली जाने वाली पुआधी भाषा में गाया गया है। इसी तरह आप आदमी पार्टी की ओर से भी सोशल मीडिया पर ‘केजरीवाल’ नाम से एक थीम सॉन्ग तैयार किया गया है। इसके वीडियो के माध्यम से जहां राजनीतिक पार्टियों पर करारा हमला बोला गया है, वहीं, भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया है। इस गाने को हलका खरड़ से ‘आप’ की उम्मीदवार अनमोल गगन मान ने आवाज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक कोई गाना तो नहीं बनाया गया है, लेकिन उनके वरिष्ठ नेता पूरी तरह सक्रिय हैं। वह बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक जुटे हुए हैं। इसके जरिए मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे को गिनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

मोहाली जिले में हैं 7 लाख 83 हजार मतदाता

मोहाली जिल में कुल तीन विधानसभा हलके हैं। इनमें खरड़, मोहाली और डेराबस्सी शामिल है। इन तीनों हलकों में कुल 7 लाख 83 हजार 228 मतदाता हैं। इनमें 4 लाख 10 हजार 318 पुरुष और 3 लाख 72 हजार 867 महिलाएं, जबकि 43 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। वहीं, कुल 902 पोलिंग बूथ हैं। 21 जनवरी को चुनाव संबंधी अधिवेशन होगा। 28 जनवरी तक नामांकन करना होगा। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी। 31 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे और 10 मार्च को चुनावी नतीजे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed