मोहाली निगम चुनाव में आधी सीटों पर हारी बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम मोहाली के चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी फिसड्डी साबित हुई। चुनाव में पार्टी को मात्र 6 सीटें मिलीं। पार्टी ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में अकाली दल को सबसे ज्यादा 16 सीटें मिली। कांग्रेस को 14 सीटें मिली। वहीं, 13 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
चुनाव 22 फरवरी को हुआ था। वोटों की गिनती आज हुई। 49 सीटों का परिणाम घोषित किया गया। कोर्ट केस के कारण एक सीट का परिणाम घोषित नहीं किया गया। वोटों की गिनती फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल में की गई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
पुख्ता इंतजामों के बीच हुई वोटों की गिनती
सुबह दस बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। इसके लिए 14 टेबल लगाए गए थे। पहले चरण में वार्ड नंबर-1 से 14 की गिनती कर नतीजे घोषित किए गए। इसके बाद 15 से 28, 29 से 42 और बाद में बाकी आठ वार्डों के वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित कर दिए गए।
वोटों की गिनती के दौरान स्कूल के गेट से 100 मीटर की घेरे तक उम्मीदवारों के समर्थकों और आम लोगों को आने-जाने नहीं दिया गया। स्कूल के अंदर ही एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। इसमें दोनों रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।