{"_id":"61ddadac3fadce2dfc5ba97e","slug":"moga-mla-harjot-kamal-meets-cm-charanjit-singh-channi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में सोनू सूद की बहन पर घमासान: नाराज विधायक हरजोत कमल सीएम से मिले, चन्नी बोले- अभी मेरी ही टिकट पक्की नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में सोनू सूद की बहन पर घमासान: नाराज विधायक हरजोत कमल सीएम से मिले, चन्नी बोले- अभी मेरी ही टिकट पक्की नहीं
Tue, 11 Jan 2022 09:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:50 PM IST
सार
अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका को सोमवार को आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल किया गया था। नवजोत सिंह सिद्धू व पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था। मोगा से मौजूदा कांग्रेस विधायक हरजोत कमल नाराज हैं। उनकी नाराजगी की वजह यह है कि मालविका को कांग्रेस मोगा से प्रत्याशी बनाएगी।
विज्ञापन
हरजोत कमल व चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अदाकार सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में शामिल होने के बाद मोगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी में घमासान भी शुरू हो गया है। मोगा से कांग्रेस विधायक हरजोत कमल लगातार मालविका को टिकट देने का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को हरजोत कमल अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर पहुंचे और सीएम से मुलाकात की। चन्नी का कहना है कि उनकी अपनी टिकट ही पक्की नहीं है। पार्टी ने किसी के भी टिकट का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने पहले तो हरजोत कमल से अकेले में बात करने को कहा। हरजोत कमल ने अपने साथियों समेत बात करने की मांग की तो मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद हरजोत कमल नरम पड़ते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वह ही मोगा से जीतने वाले प्रत्याशी हैं। पार्टी मालविका को किसी और विधानसभा क्षेत्र से भी लड़वा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरजोत कमल ने कहा- मैं मोगा से ही चुनाव लड़ूंगा
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिद्धू ने सोमवार को फिल्म अभिनेता सोनू सूद के घर पर प्रेसवार्ता कर सोनू सूद की बहन मालविका को कांग्रेस पार्टी में शामिल कर मोगा से प्रत्याशी घोषित किया। मोगा के विधायक डॉक्टर हरजोत कमल के समर्थकों ने कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले का विरोध किया। एक वीडियो में विधायक डॉक्टर हरजोत कमल ने कहा कि उन्होंने पांच साल लोगों की सेवा की है और पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी रखी।
अब अगर पार्टी हाईकमान उनका टिकट काटकर नए लोगों को देती है तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह मोगा से ही चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस चाहे उन्हें टिकट दे या न। उन्होंने कहा कि कई दलों के दिल्ली व चंडीगढ़ से उन्हें फोन आ रहें हैं लेकिन वह पहले कांग्रेस हाईकमान के फैसले को देखेंगे, इसके बाद अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट न दी गई तो वह आजाद प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं सीएम चन्नी ने कहा कि विधायक डॉक्टर हरजोत कमल को कांग्रेस में अच्छा पद दिया जाएगा।