फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi wave in chandigarh

धवन बनेंगे गवर्नर और जैन को भेजेंगे राज्यसभा!

Fri, 16 May 2014 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 May 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
modi wave in chandigarh

किरण खेर की जीत से एक बात तो तय हो गई है कि इस बार पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के खिलाफ शहर के निवासियों में बाहरी रोष था, इसलिए बंसल बाहरी उम्मीदवार से हार गए।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बाहरी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। इसी के साथ ही भाजपा नेताओं में चर्चा शुरू हो गई है कि शहर के कई नेताओं को सरकार बनने के बाद सम्मान जनक पद दिए जाएंगे।
विज्ञापन


किरण खेर की जीत में सबसे ज्यादा अहम बने हरमोहन धवन को गवर्नर बनाने की चर्चा शुरू हो गई है। इसके साथ ही सत्यपाल जैन का भी राज्यसभा सांसद बनना तय माना जा रहा है। जबकि रजना शाही को भी अहम पद मिलने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धवन की गवर्नर बनने की चर्चा

modi wave in chandigarh

धवन करीबियों का मानना है कि हरमोहन धवन का नाम टिकट के लिए फाइनल हो गया था, लेकिन गुटबाजी केकारण किरण खेर को मैदान में उतारा गया। इस पर जब धवन नाराज हो गए तो धवन को राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से मनाया गया। सूत्रों का कहना है कि धवन को उसी समय गवर्नर बनाने का आश्वासन दे दिया गया था।

जब शहर में मोदी की रैली हुई तब भी नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में सबसे पहला नाम धवन का लिया और उन्हें सरकार बनने के बाद गांधी नगर आकर मिलने के लिए कहा था। इसके बाद ही यह संभावनाएं तेज हो गई थी कि धवन को गवर्नर बनाया जाएगा।

जैन को राज्य सभा सांसद बनाने की चर्चा

modi wave in chandigarh
वहीं किरण खेर को टिकट दिलवाने में सत्यपाल जैन ने अहम रोल अदा करते हुए दावा किया था कि वह खेर को जीता कर भेजेंगे ऐसे में जैन का हाई कमान में अच्छे संबंध है। जैन के करीबियों का तो यहां तक कहना है कि जैन को राज्य सभा सांसद बनाने के साथ साथ कानून राज्य मंत्री भी बनाया जा सकता है।

रंजना शाही को भी मिल सकता है अहम पद
देश भर में नरेंद्र मोदी की जीत के बाद अब भाजपा की वरिष्ठ नेता रजना शाही को भी सरकार में अहम पद मिलने की चर्चा बढ़ गई है। रजना शाही को नरेंद्र मोदी के काफी करीबी माना जाता रहा है।

जब मोदी चंडीगढ़ के साथ पंजाब व हरियाणा के प्रभारी थे तो रजना शाही मोदी के करीब आ गई थी। जब नरेंद्र मोदी शहर में लोकसभा चुनाव के दौरान रैली करने के लिए आए थे तो एयरपोर्ट सिर्फ रजना शाही से ही मिलने के लिए गए थे।

किरण खेर का मंत्री बनना तय

modi wave in chandigarh
भाजपा की स्थानीय इकाई का मानना है कि किरण खेर ने पूर्व रेल मंत्री जैसे कदवार नेता को हराया है ऐसे में खेर का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। जबकि ऐसा भी माना जा रहा है कि कई स्थानीय नेताओं पर गाज भी गिर सकती है जिन्होंने खेर को हरवाने के लिए प्रयास किया। ऐसे करीब आधा दर्जन नेताओं का नाम सामने आ रहा है।

कोट्स
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का कहना है कि उनका सिर्फ एक टारगेट था कि पवन बंसल से लोगों को निजात दिलवाना। उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी पद का लालच नहीं किया है। शहर का हित उनके लिए सर्वोच्च है और अब प्रशासन से शहरवासियों की हर समस्याएं को दूर करवाया जाएगा। अब अधिकारियों को शहर के हितों के लिए काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed