फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Modi Hitler, flatter Vij their agent'

'पीएम मोदी हिटलर, चापलूसी करते विज उनके एजेंट'

Tue, 17 Jan 2017 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 17 Jan 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
'Modi Hitler, flatter Vij their agent'
पीएम मोदी

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पीएम मोदी को हिटलर बताते हुए कहा सरकार का रवैया सही नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मोदी के एजेंट हैं और वह चापलूसी करते हैं।

विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला सोमवार को इनसो द्वारा की जा रही कॉलेज यात्रा के तहत यमुनानगर के एमएलएन कॉलेज के बाहर युवाओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा खादी से महात्मा गांधी की फोटो हटाकर मोदी की फोटो लगाने पर दिए बयान पर कहा कि देश से स्वतंत्रता खत्म की जा रही है और तानाशाही शासन बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय ने पंजाब द्वारा हरियाणा को पानी न दिए जाने पर कहा कि अब इनेलो ने जलयुद्ध छेड़ दिया है। वह पंजाब से अपने हक का पानी लेकर रहेंगे। इनेलो के लाखों कार्यकर्ता इकट्ठा होकर 23 फरवरी को पंजाब की सीमा में प्रवेश कर पानी को हरियाणा में लाने के लिए प्रयास करेंगे।  

इसके लिए चाहे उन्हें किसी चरण से गुजरना पड़े, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस दोमुंहे सांप हैं और दोनों मिले हुए हैं। काग्रेंस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोलते हुए दिग्विजय ने कहा कि वह पहले अपनी पार्टी को संभालें। 

'छात्र चुनाव नहीं करवा रही सरकार'

'Modi Hitler, flatter Vij their agent'
मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला

हर रोज कहीं न कहीं दोनों गुटों के कार्यकर्ता भिंड रहे हैं। वह जनता को क्या हक दिलाएगें, जिनके घर में खुद ही गुटबाजी हो। 

छात्र चुनाव नहीं करवा रही सरकार
दिग्विजय ने कहा कि इससो की यह यात्रा तीसरे चरण में पहुंच गई है, जो यमुनानगर से शुरू हुई है। प्रदेश में विशेष 1200 कॉलेज हैं, उनके छात्रों व युवाओं को इकट्ठा कर उन्हें संगठित और इनसो के साथ जोड़ा जा रहा है। 

कॉलेज छात्र लगातार इनसो के साथ जुड़ रहे हैं। यहां पर छात्रों के मुद्दों को युवाओं के बीच में रखे जा रहे हैं। छात्र चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सबसे अहम मुद्दा चुनाव का है, जो कराने चाहिए। 

लेकिन सरकार उन चुनाव को नहीं करवा रही है। वह चुनाव कराने के लिए नियंत्रण सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा छात्रों को बसों के पास की दिक्कतें आ रही हैं और युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार उनके बारे में नहीं सोच रही। इन्हीं मुद्दों को वह विद्यार्थियों के बीच में रख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed