{"_id":"5a0173004f1c1b6a678ba05e","slug":"modi-govt-scheme-school-band-competition-to-aware-childrens-about-patriotism","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में देशभक्ति का जज्बा जगाने का मोदी सरकार का अनोखा तरीका, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में देशभक्ति का जज्बा जगाने का मोदी सरकार का अनोखा तरीका, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के नौनिहालों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है और इसे आजमाया भी जा रहा है। दरअसल, सरकार ने स्कूली बच्चों के बीच बैंड मुकाबला करवाने का फैसला किया है। देशभक्ति थीम पर पहले राज्य, फिर जोन और आखिर में राष्ट्र स्तरीय मुकाबला कराया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस संबंध में पंजाब के शिक्षा विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, एडेड और निजी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया है। विभाग का मानना है बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के बैंड बने हैं, इसलिए उनकी भागीदारी भी काफी होगी। वहीं, निजी स्कूलों के पास तो बहुत अच्छे बैंड हैं। विभाग को उम्मीद है कि राज्यस्तर पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। विभाग ने राज्य स्तर पर लड़कों और लड़कियों के अलग बैंड मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी है। प्रतियोगिता में वही स्कूल भाग ले सकेंगे, जिनके बच्चों के पास बैंड की वर्दी भी होगी।
हर टीम में 20-25 बच्चे होंगे। इसमें राष्ट्रगान या फिल्मी गीत की मनाही होगी, सिर्फ देशभक्ति थीम पर आधारित प्रस्तुति दी जा सकेगी। पहले पंजाब में स्कूल स्तर पर लड़कों और लड़कियों का बैंड मुकाबला होगा। सूबे की दो बेस्ट टीमें जोन मुकाबले में हिस्सा लेंगी। जहां उनकी भिड़ंत, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की टीमें से होगी। इसमें विजेता को दस हजार, उप विजेता को सात हजार और तीसरे स्थान पर रही टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर छह जोन बनाए हैं। आखिर में हर जोन की बेस्ट टीमों के बीच गणतंत्र दिवस से पहले फाइनल मुकाबला होगा। इसमें विजेता को बीस हजार, उप विजेता को 15 हजार और तीसरे स्थान वाले को दस हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा।