फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi chandigarh visit, modi yoga class, internationa yoga day, international jumla day, chandigarh

PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे का कांग्रेस ने ऐसे किया स्वागत

Mon, 20 Jun 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
modi chandigarh visit, modi yoga class, internationa yoga day, international jumla day, chandigarh
चंडीगढ़ कांग्रेस ने मनाया इंटरनेशनल जुमला डे - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल योग डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे का कांग्रेस ने बेहद अनोखे अंदाज में स्वागत किया। कांग्रेस ने इंटरनेशनल जुमला डे मनाया। सेक्टर 22 में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा समेत शहर भर से सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व लोगों ने भाग लेकर मोदी के जुमलो के साथ लाफटर थैरपी का सेशन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सांसद पवन बंसल ने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ के पुलिंदे है। उन्होंने देश के लोगों से सत्ता झूठे वादे करके प्राप्त की जिसमें से एक भी पूरा नही हो रहा है जिससे आज लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी मंगलवार को चंडीगढ़ में होगें इस लिए मीडिया के माध्यम से हम चाहते है कि मोदी जी इन सब बातों का हमे जबाव देकर जाए जो जुमले उन्होने छोड़ कर लोगों से मजाक किया है।
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, बिजली दालें, आटा, तेल, सब्जियां, रसोई गैस और जरूरतों की चीजों के रेट आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने मोदी से योग आसानों के अलावा चुनाव से पहले जनता से किए गए जुमला आसनों का भी जबाव देने की मांग की  जिनका जबाव आज देश की जनता भी  मांग रही है। उन्होंने कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि काला धन आसन, व्यापम आसन, महंगाई आसन, मालया आसन, डालर आसन, राशन आसन, पेट्रोल डीजल आसन, सर्विस टैक्स आसन, ललित मोदी आसन, छत्तीसगढ़ का धन घोटाला आसन, बेरोजगारी आसन व दो करोड़ की नौकरी हर वर्ष देने वाला आसन व लोकतंत्र की हत्या का आसनों का क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


छाबड़ा ने कहा है कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जोकि इस सरकार से दुखी नहीं होष। छाबड़ा ने कहा कि  योग के नाम पर न सिर्फ जनता के पैसों की बर्बादी हो रही है वहीं अफसरों को पूरे प्रशासन में झोंक देने से  कामकाज में रुक गया है। उन्होंने कहा कि इस बीस करोड रुपये से अस्पताल , कम्युनिटी सेंटर या फिर कई जरूरी बड़े काम हो सकते थे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरमेल केसरी का कहना है कि मोदी अपने प्रचार के लिए 20 करोड़ रुपये लोगों का पानी में बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed