{"_id":"5a27d3cb4f1c1b8e698c0132","slug":"mobile-app-to-book-parking-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहतः अब घर बैठे बुक कराएं पार्किंग स्पेस, ये रहा तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहतः अब घर बैठे बुक कराएं पार्किंग स्पेस, ये रहा तरीका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Dec 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
mobile app
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर, घर से निकलने से पहले पार्किंग स्पेस बुक करने की सुविधा चंडीगढ़वासियों के लिए शुरू हो गई है। मंगलवार शाम गवर्नर हाउस में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आर्य स्मार्ट पार्किंग नाम से बने एप को लांच कर दिया है। अब शहरवासी प्ले स्टोर में जाकर एप को डाउनलोड करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
इस मौके पर सलाहकार परिमल राय, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता, कमिश्नर जितेंद्र यादव और पूर्व मेयर अरुण सूद ने भी भाग लिया। मेयर इस समय विदेश में हैं इसलिए वे नहीं आ पाईं। अब शहर की सभी 25 पेड पार्किंग में इस एप की मदद से पहले ही पार्किंग स्पेस बुक करवाया जा सकता है।
पार्किंग स्पेस बुक करवाने के बाद पार्किंग से बाहर जाते समय सिर्फ शुल्क अदा करना होगा जबकि एंट्री प्वाइंट पर सिर्फ एप में बुक करवाए स्टेटस को ही दिखाना होगा। इस एप से उन टूरिस्टों को भी मदद मिलेगी जिन्हें सेक्टरों की जानकारी नहीं है। इस एप में नैविगेशन की भी सुविधा है।
विज्ञापन
25 पेड पार्किंग के लिए 58 स्लाट
इसका एक फायदा यह भी मिलेगा कि इस समय कई बार चालक किसी पेड पार्किंग में पहुंचता है तो उसे पार्किंग फुल मिलती है। अब इस एप की मदद से वह चालक देख पाएगा कि कौन सी पार्किंग फुल है और किसमें कितनी जगह है।
इन 25 पेड पार्किंग के लिए कुल 58 स्लाट हैं जिनमें से 56 पेड पार्किंग सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। दो पार्किंगों का समय सुबह 11.30 से रात 12 बजे तक रहेगा। जिनमें सेक्टर-17 की साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पेड पार्किंग शामिल हैं।